कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात पर गुस्साई पत्नी ने ऐसा कारनाम कर दिया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। नई दुल्हने कुछ न कुछ बहाने बनाकर सुहागरात मनाना नहीं चाहती थी। जब एक दिन पति ने जबरन पत्नी से संबंध बनाना चाहा तो पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही दांतों से काट दिया। जानकारी के अनुसार पति दर्द से करहाते हुए दूसरे कमरे में चला गया। इस बात का फायदा उठाकर नवविवाहिता नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।
पत्नी ने सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध बनाने से कर दिया था मना
पीड़ित शख्स ने का कहना है कि उनकी शादी मीरजापुर के विंध्याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। पति का कहना है कि उनकी पत्नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से इन्कार करती रही। 22 फरवरी की रात को युवक ने नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश करते हुए शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही दांतों से काट लिया।
लुटेरी दुल्हन ने लूटपाट की घटना को दिया अंजाम
पुलिस को शक है कि लुटेरी दुल्हन ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की और सबकुछ लूटकर फरार हो गई। पति की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अब आरोपी लुटेरी दुल्हन का पता लगाया जा रहा है।