नई दिल्ली : गर्मियों का मौसम आते ही पसीना, लू लोगों को परेशान करने लगी है। इससे राहत पाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के पेय पदार्थ पीते हैं, जो इस गर्म मौसम में भी ठंडक का एहसास कराते हैं। आप इसके लिए सत्तू के शरबत का सेवन भी कर सकते हैं। यह गर्मी और लू से राहत के साथ-साथ कई फायदे देगा।
कैसे बनता है सत्तू का शरबत
सत्तू के शरबत के लिए आपको एक चौथाई कप सत्तू, एक गिलास ठंडा पानी, चाट मसाला, सेंधा नमक, नींबू का रस, जीरा पाउडर, 4 से 5 पुदीना की पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है।
पेट की समस्या में फायदेमंद
सत्तू के शरबत के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में बेहद कारगर है। इसके नियमित सेवन से लिवर मजबूत होता है साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।
एनर्जी से भरपूर
गर्मियों में चिलचिलाती धूप और पसीना निकलने की वजह से जल्द ही शरीर में थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में सत्तू के शरबत का सेवन काफी लाभदायक है। इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे।
ब्लड प्रेशर की समस्या में असरदार
सत्तू के शरबत का सेवन ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। आप इसको सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
लू लगने से रोकने में मददगार
गर्मी में अक्सर लोग लू की चपेट में आ जाते हैं। सत्तू के शरबत का सेवन करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसी वजह से ये लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से निजात दिलाने में असरदार है।
कंट्रोल होगा वजन
सत्तू के शरबत का सेवन वजन कम करने लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं कराता है। इससे शरीर में मौजूद फैट कम होना लगाता है।