कोलकाताः आज के दौर में जंक फूड खाना आम बात हो गई है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जंक फूड के दीवाने हैं. बाजार में भी जंक फूड की भरमार देखी जा सकती हैं। जंक फूड खाने में भले ही स्वादिष्ट लगता है, लेकिन जानकार हमेशा इससे बचने की सलाह देते हैं। अगर आप भी जंक फूड के शौकीन हैं, तो आज आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि जंक फूड का ज्यादा सेवन डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या की वजह बन सकता है। ऐसे में स्वस्थ जीवन जीने के लिए इसका इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए।
क्या होता है जंक फूड
कई लोग इस बात को लेकर भी कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन सा फूड जंक फूड होता है। ऐसे में सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि आखिर कौन सी खाने की चीजें इस कैटेगरी में आती हैं। जानकारों की मानें तो अधिकतर फास्ट फूड जंक फूड होते हैं। इनमें स्नैक्स, आइसक्रीम, बेकरी प्रोडक्ट, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि चीजें आती हैं।
क्यों सेहत के लिए है नुकसानदायक
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जंक फूड में पोषक तत्व बहुत कम मात्रा में होते हैं और कैलोरी, नमक और फैट अधिक होता है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, लेकिन जंक फूड खाने के बाद आप पर्याप्त आहार नहीं ले पाते। इसकी वजह से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और बीमारियां हो जाती हैं।
जंक फूड से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं