
कोलकाताः भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग हर देश में बढ़ते वजन को लेकर लोग परेशान है। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन कुछ लोगों के पास जिम जाने तक का वक्त नहीं होता ऐसे में उनके सामने तमाम परेशानियां पैदा हो जाती हैं। आज हम आपको वजन घटना के कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप कुछ ही दिनों में अपने शरीर में फर्क महसूस करने लगेंगे। हमारे खानपान का सीधा असर हमारे बढ़ते या घटते वजन से होता है। इसलिए आपको अपने खानपान पर थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे, तो चलिए आपको बताते हैं किन चीजों का इस्तेमाल कर आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
रोजाना पिएं नींबू का रस और गर्म पानी
वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा गुनगुने पानी में नींबू-शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन से आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
लेमन और ग्रीन टी
इसके अलावा आप लेमन टी और ग्रीन टी पीकर भी अपना वजन कम सकते हैं क्योंकि यह ड्रिंक तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं और कम समय में कई किलो वजन घटा देता है। इसे ज्यादा कारगर बनाने के लिए आप इसमें विटामिन-सी से भरपूर फ्रेश नींबू का रस डाल सकते हैं।
अंडा और पालक का करें इस्तेमाल
यही नहीं अंडा और पालक का इस्तेमाल कर भी आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए अंडा और पालक काफी फायदेमंद होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ऑमलेट में पालक को शामिल करें और बिना पालक डाले ऑमलेट न खाएं।
सेब और पीनट बटर
सेब और पीनट बटर (यानी मुंगफली बटर) एक क्लासिक वेट लॉस फ्रेंडली फूड माना जाता है। पीनट बटर में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो लंबे समय तक भूख को रोके रखता है और इंसुलिन मेटाबलिज्म भी दुरुस्त करता है। सेब के साथ पीनट बटर खाने से वजन तेजी से कम होने लगता है।
प्रोटीन से भरपूर आहार होगा फायदेमंद
मूंग दाल को प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है। 100 ग्राम मूंग दाल में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन पौधों और पशु स्रोत दोनों में पाया जाता है। पशु स्रोत, जैसे चिकन, टूना, मुर्गी, मछली में हाई प्रोटीन होता है। दूसरी तरफ, प्रोटीन के प्रमुख पौधों के स्रोतों में नट्स, बीज (सीड्स), आलू, साबुत अनाज और फलियां शामिल हैं। इसके अलावा आप नट्स, फल और पत्तेदार सब्जियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी जैसे नींबू, अमरूद, संतरा पपीते का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि वजन कम करना चाहते हैं। यह फैट बर्न करता है।
इन चीजों का सेवन आज से ही कर दें बंद
वजन कम करने के लिए शुगर वाले ड्रिंक्स अवॉइड करें। इसमें बहुत अधिक स्वीटनर्स होते हैं। बाहर का खाना भी खाना बंद कर दें क्योंकि एक दिन का बाहर का खाना आपके किए कराए पर पानी फेर देगा। वजन घटाने के लिए दही का ज्यादा सेवन घटते वजन में बाधा बन सकता है। फ्रूट जूस में पूरा फ्रूट कम ही होता है। यह प्रोसेस्ड होते हैं और चीनी से भरपूर होते हैं। कोई फायबर नहीं होता है। समोसे, मोमोज़ हो या नूडल्स में मैदा होता होता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते। यह रिफाइंड आटा है जो आपका वजन बढ़ाता है। डीप फ्राइड चीजें खाने से परहेज करें ये वजन को बढ़ाती हैं।