
कोलकाता : अक्सर हम रात के वक्त पेशाब जाते हैं। बार-बार पेशाब जाने से कई लोग परेशान हो जाते हैं जिस कारण बार-बार उनकी नींद बार-बार टूटती है। हालांकि वो लोग इस बात को काफी नॉर्मल समझते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप रात के समय एक या दो बार से ज्यादा पेशाब करने जाते हो तो यह बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है।
अगर आपके साथ ऐसा होता है तो यह एक बीमारी का लक्षण है। कई बार लोग तर्क देते हैं कि पानी ज्यादा पीने से उन्हें बार-बार पेशाब आती है। इसी के साथ कमजोरी और थकान होने के लक्षण पर हम ध्यान नहीं दे पाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, अगर आप रात को सोते समय एक या दो बार से ज्यादा पेशाब करने जाते हैं तो आपको डायबिटीज, प्रोस्टेट कैंसर, ब्लड प्रेशर और अन्य बड़ी बीमारियों के लक्षण हैं।
हालांकि आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर्स कहते हैं कि खान-पान में बदलाव करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं तथा दवाईयां खा रहे हैं तो भी आपको कई बार पेशाब जाने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप ब्लड प्रेशर का इलाज करा रहे हैं तब भी आपको रात में बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है।
इस बीमारी की दवा खाने से किडनी पर एक्स्ट्रा तरल पदार्त को बाहर निकालने के लिए दवाब बनता है। इसलिए बार-बार पेशाब जाने का एक कारण ये भी हो सकता है। बता दें कि गर्भवती महिलाओं को भी कई बार रात में पेशाब आती है। दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान यूटरस बड़ा होता है। इस कारण ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है जिसके चलते गर्भवती महिलाएं बार बार पेशाब जाती है। अगर आप बिना किसी बीमारी के रात में बार-बार पेशाब जाते हैं तो इसका असर आपकी किडनी पर पड़ सकता है। इस लिए आप फौरन डॉक्टर के पास जाएं।