वजन कम करने के लिए इस तरह खाएं सलाद, कुछ दिनों में ही दिखेगा फर्क

कोलकाता : खाने के सालद खाना किसे पसंद नहीं होता है। सलाद खाने का जायका बढ़ा देता है। वहीं अगर खाने में ज्यादा स्वाद न हो लेकिन सलाद साथ में होता है तो आप खाना आसानी से खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खाने के साथ सलाद आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से लोगों सलाद खाने का सही तरीका नहीं पता होता है। वहीं अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसमें सलाद आपकी मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं कैसे….

इस टाइम खाएं सलाद- आप जब खाने के साथ सलाद खाते हैं तो आपको पूरा पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में जब आपको भूख लगी हो या आपने जो भी अपने लंच और डिनर का समय तय किया हो उससे कम से कम आधा घंटा पहले सलाद खाना चाहिए। इसके बाद लंच या डिनर लें। इससे आपके शरीर को पूरा पोषण मिलने के साथ ओवर इटिंग से भी छुटकारा मिलेगा। ऐसा करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

 सलाद खाने से वजन होगा कंट्रोल- सलाद अगर सही तरीके से खाया जाए तो इससे वेट को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह हमारे पाचनतंत्र को सही रखने के साथ पेट साफ करने में भी मदद करता है। यह शरीर में एक्सट्रा फैट जमा होने से रोकता है और हमें ओवर ईटिंग से भी बचाकर वजन कंट्रोल में रखता है।

खाने के साथ क्यों नहीं खाना चाहिए सलाद– सलाद तापमान में ठंडी होता है और भोजन क तापमान गर्म होता है। जब कच्चा और पका हुआ भोजन एक साथ खाया जाता है। तो इससे हमारे पाचनतंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है जिससे हमारे पाचनतंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है। वहीं खाना डायजेस्ट करने में अधिक समय भी लगता है। जिससे कई बार डायजेस्टिव सिस्टम गड़बड़ा सकता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

मुंडेश्वरी नदी में नहाने के दौरान डूबने से 1 की मौत, 2 लापता

हुगली : आरामबाग थानांतर्गत हरिणखोला माठपाड़ा गांव के मुंडेश्वरी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर का आगे पढ़ें »

Abhishek Banerjee के काफिले पर हमले के आरोप में भाजपा कर्मी गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों की संख्या में हुयी 10, कई अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले में नवज्वार यात्रा के समय अभिषेक बनर्जी के काफिले आगे पढ़ें »

ऊपर