खाली पेट भूलकर भी न खाएं …

कोलकाता : कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें बहुत तेज भूख लगती है और हम उस वक्त जो चीज मिलती है वो खाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपको नुकसान कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें है जिन्हे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को कभी भी भूलकर खाली पेट नहीं खाना चाहिए। आइये जानते हैं….
इन चीजों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए-
अमरूद : क्या आपको पता है कि अमरूद एक ऐसा फल है जिसे सर्दियों में खाली पेट खाने से पेट में दर्द हो सकता है तो वहीं गर्मी में खाली पेट खाने से ये फायदा करता है। ऐसे में आपको खाली पेट अमरूद नहीं खाना चाहिए।
सेब : सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से बीपी बढ़ सकता है। अगर सुबह खाली पेट यानि बिना कुछ खाएं सेब खाते हैं तो इस दिक्कत का सामना आपको करना पड़ सकता है। वहीं गर्मी में खाली पेट सेब आप खा सकते हैं।
टमाटर : टमाटर की तासीर गर्म होती है। इसे आप सर्दी के मौसम में तो खाली पेट खा सकते हैं लेकिन गर्मी में खाली पेट टमाटर खाने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। फिलहाल आपको सुबह के समय खाली पेट टमाटर खाने से बचना चाहिए।
दही : दही खाली पेट खाने से ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए दहीं को सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए।
चाय या कॉफी : चाय हो या कॉफी दोनों को खाली पेट नहीं पीना चाहिए। इसके लिए आप चाय या कॉफी को बिस्किट के साथ पी सकते हैं। अगर आप चाय या कॉफी खाली पेट पीते हैं तो गैस बन सकती है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Summer Special : धूप के कारण खोई हुई चमक को वापस ले आएगा ये स्पेशल फेस पैक

कोलकाता : गर्मियों में धूप, धूल और पसीना आपके चेहरे की रंगत को फीका कर देते हैं। ऐसे स्किन को टैनिंग से बचाने के लिए आगे पढ़ें »

College Admission 2023 : एक Click में पढ़ें कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूरी खबर

बनी रहे पारदर्शिता इसलिए ऑनलाइन होगी सभी प्रक्रिया सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : विभिन्न बोर्ड्स की परीक्षाओं के नतीजे आ चुके हैं अब बारी कॉलेजों में दाखिले की आगे पढ़ें »

ऊपर