भविष्यदर्शन 20 से 26 जून 2021
ग्रह संचरण-सूर्य और शुक्र मिथुन में बाद शुक्र 22/6 को घं. 14/21 से कर्क में, मंगल कर्क में, केतु वृश्चिक में, शनि और प्लूटो मकर में, गुरु कुंभ में, हर्शल मेष में, बुध और राहु वृष में एवं चन्द्रमा 20/6 को घं. 7/43 से तुला में, 22/6 को घं.9/00 से वृश्चिक में, 24 /6 को घं.9/11 से धनु में, 26/6 को घं.9/55 से मकर में संचरण करेंगे।
व्रत त्योहार-20/6 को गंगा दशहरा,श्रीगंगावतरण, 21/6 को निर्जला एकादशी व्रत सबका, भीमसेनी एकादशी, 22/6 को भौम प्रदोष व्रत, 24/6 को स्नान-दान-व्रत की पूर्णिमा,वट सावित्री व्रत,संत कबीर जयंती।
- मेष-आर्थिक अभाव को लेकर संभव है कि दबाव बढ़ सकता है। कर्मक्षेत्र में भी अभी जैसा चल रहा है वैसा ही चलने की संभावना है। घर गृहस्थी में तनाव का वातावरण बने रहने की स्थिति रहेगी। विवादास्पद बातों से अपने आपको अलग रखना और जो भी साधन उपलब्ध हो उसी में रहना चाहिए। दिनांक 20 को विश्राम, 21 को सुख, 22 को परेशानी, 23 को कष्ट, 24 को समाधान, 25 को लाभ, 26 को सहयोग। मेष लग्न के लिए सप्ताह सामान्य रहने की आशा है। शुभ दिनन 21,25 और 26 जून एवं शुभांक 2-6-8।
- वृष-कर्मक्षेत्र में किसी नयी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसे धैर्य से सुलझाया जा सकता है। भविष्य के कार्यक्रम पर बुद्धिमानी के साथ विचार करना उचित होगा। आर्थिक गतिविधि सामान्य ही रहने की संभावना रहेगी। किन्तु अपने उत्साह और परिश्रम से इसे ठीक किया जा सकता है। दिनांक 30 को खानपान, 21 को लाभ, 22 को प्रगति, 23 को सुख, 24 को हैरानी, 25 को चिंता, 26 को सुधार। वृष लग्न के लिए सप्ताह उत्साह के साथ आगे बढ़ने का होगा। शुभदिन 21 से 23 जून एवं शुभांक 3-7-9।
- मिथुन-आपसी संबंधों में यदि भ्रम उत्पन्न हो रहा हो तो इसे दूर कर लेना आनेवाले दिनों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाना आवश्यक होगा और जहां तक हो सके खर्च पर नियंत्रण रखना उचित होगा। दुविधा में रहकर कोई निर्णय लेने के बदले अभी मौन रहना अच्छा रहेगा। दिनांक 20 को मनोरंजन, 21 को प्रगति, 22 को लाभ, 23 को सहयोग, 24 को सुख, 25 को सामान्य, 26 को कष्ट। मिथुन लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक संतुलन बनाए रखने का होगा। शुभ दिन 22 से 24 जून एवं शुभांक 1-4-7।
- कर्क-वैचारिक शांति के लिए आवश्यक है कि अपने अच्छे विचार को धरातल पर लाया जाए। पारिवारिक और दूसरे संबंधों में तनाव नहीं बनने देना और सबसे अच्छे संबंध बनाए रखना सुख दे सकता है। आपकी स्थिरता के लिए अाय व्यय में संतुलन बनाए रखना उचित होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। दिनांक 20 को तनाव, 21 को परेशानी, 22 को समाधान, 23 को लाभ, 24 को प्रगति, 25 सुख, 26 को खानपान। कर्क लग्न के लिए सप्ताह सुखद हो सकता है। शुभ दिन 23 से 25 जून एवं शुभांक 5-7-9।
- सिंह-गृह कारणों से खर्च बढ़ सकता है जिससे आर्थिक दबाव अनुभव होगा। परस्पर विरोध की स्थिति को नियंत्रित करने की चेष्टा होनी चाहिए। कर्मक्षेत्र में अनुकूलता का अभाव अनुभव कर सकते हैं और कोई ऐसी समस्या भी आ सकती है जिसका अनुमान नहीं होगा। मन को दबाव मुक्त रखना उचित होगा। दिनांक 20 को खानपान, 21 को प्रगति, 22 को चिंता, 23 को दुविधा, 24 को सामान्य, 25 को लाभ, 26 को सुख। सिंह लग्न के लिए सप्ताह सामान्य रहने की आशा है। शुभदिन 21, 25 और 26 जून एवं शुभांक 2-4-6।
- कन्या-कर्मक्षेत्र में अनुकूलता का अनुभव हो सकता है जिससे उत्साह बढ़ता रहेगा। कभी कभी निर्णय लेने में असमर्थता हो सकती है। आर्थिक स्थिति में प्रगति का लक्षण दिखाई पड़ेगा जिससे लाभ उठाना चाहिए। वाद विवाद से अलग ही रहना और मात्र अपने काम से संबध रखना सुखद परिणाम देगा। दिनांक 20 को विश्राम, 21 को लाभ, 22 को सुविधा, 23 को प्रगति, 24 को चिंता, 25 को हैरानी, 26 को सुख। सिंह लग्न के लिए सप्ताह सामान्य रहने की आशा है। शुभ दिन 21,25 और 26 जून एवं शुभांक 2-4-6।
- तुला-गृह क्षेत्र में अनावयक तनाव की स्थिति बन सकती है और कर्मक्षेत्र में भी कुछ न कुछ समस्या लगी रह सकती है। मनोनुकूल स्थिति में बार-बार रुकावटों के चलते अस्थिरता बनी रह सकती है जिसे जहां तक हो सके, दूर करने की चेष्टा होनी चाहिए। स्वास्थ्य पर भी आलस्य का प्रभाव बढ़ सकता है जिसे त्यागना होगा। दिनांक 20 को मनोरंजन, 21 को सुख, 22 को लाभ, 23 को प्रगति, 24 को उत्साह, 25 को सामान्य, 26 को चिंता। तुला लग्न के लिए सप्ताह कर्मव्यस्तता का हो सकता है। शुभ दिन 22 से 24 जून एवं शुभांक 2-5-8।
- वृश्चिक- आत्मीय संबंधों में यदि सुविधा की स्थिति बन रही हो तो इसे दूर करना उचित होगा। प्रशासनिक कारणों से चिंता बढ़ सकती है और कामधंधे में विलम्ब भी हो सकता है। शुभ चिंतकों से यदि प्रतिकूल स्थिति बन रही हो तो विचार विमर्श आवश्यक होगा। छिटपुट खर्चे परेशानी का कारण नहीं होने चाहिए। दिनांक 20 को चिंता, 21 को सुख, 22 को लाभ, 23 को प्रगति, 24 को उत्साह, 25 को सामान्य, 26 को चिंता। तुला लग्न के लिए सप्ताह कर्मव्यस्तता का हो सकता है। शुभ दिन 22 से 24 जून एवं शुभांक 2-5-8।
- धनु- आर्थिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव को बुद्धिमानी से व्यवस्थित करना होगा और कर्मक्षेत्र में भी पूरी सावधानी के साथ लगे रहना होगा। विवादास्पद विषय पर अभी ध्यान केन्द्रित न कर भविष्य की और सोचना व परिस्थितियों के अनुसार कदम उठाना भविष्य के लिए सुरक्षा का काम करेगा। मन को शांत बनाये रखें। दिनांक 20 को मनोरंजन, 21 को सुख, 22 को चिंता, 23 को खर्च, 24 को सुधार, 25 को लाभ, 26 को प्रगति। धनु लग्न के लिए सप्ताह मिलाजुला परिणाम देगा। शुभ दिन 21,25 और 26 एवं शुभांक 1-6-8।
- मकर- कोई भी वादा करने के पहले उसे पूरा करने की स्थिति पर विचार कर लेना उचित होगा। कभी कभी असमंजस की स्थिति आ सकती है उस समय बुद्धि को स्थिर रखकर निर्णय करना उचित होगा। पारिवारिक दायित्वों को निभाना और इष्ट मित्रों के साथ अच्छे संबंध रखना कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। दिनांक 20 को खानपान, 21 को प्रगति, 22 को लाभ, 23 को सुख, 24 को हैरानी, 25 को खर्च, 26 को समाधान। मकर लग्न के लिए सप्ताह मध्यम परिणाम देगा। शुभ दिन 21 से 23 जून एवं शुभांक 1-4-6।
- कुम्भ- खर्च में चेष्टा करने से कमी आ सकती है किन्तु संचय पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि आर्थिक स्थिति में अुकूलता कम रहने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए निर्थक बातों से पैदा हो रहे तनाव से मुक्त रहना उचित होगा। कर्मक्षेत्र में यथास्थिति बनी रह सकती है। दिनांक 20 को विश्राम, 21 को प्रगति, 22 को सुख, 23 को लाभ, 24 को सहयोग, 25 को सामान्य, 26 को खर्च। कुम्भ लग्न के लिए सप्ताह मिलाजुला परिणाम देगा। शुभ दिन 22 से 24 जून एवं शुभांक 2-4-7।
- मीन- आर्थिक स्थिति पर अनुकूल प्रभाव पड़ने से सीमित लाभ की आशा की जा सकती है। कुछ खर्चे कम हो सकते हैं जिससे आवश्यक साधन की सुविधा बन सकती है। स्थिर बुद्धि से अपनी समस्याओं का समाधान करने में सफलता मिल सकती है, किन्तु किसी प्रभावशाली व्यक्ति के पास नयी समस्या पैदा की जा सकती है। दिनांक 20 को परेशानी, 21 को रुकावट, 22 को समाधान, 23 को प्रगति, 24 को लाभ, 25 को सुख, 26 को खानपान। मीन लग्न के लिए सप्ताह खर्चीला हो सकता है। शुभ दिन 23 से 25 जून एवं शुभांक 2-4-8।