ड्राय और रफ बालों को नया जीवन देता है अंगूर का रस, बस इस तरह से आजमाएं

कोलकाता : अंगूर एक ऐसा फल है जोकि विटामिन-सी जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अंगूर सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप बालों में अंगूर का रस लगाते हैं तो इससे आपके बालों से डेंड्रफ को जड़ से हटाने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए बालों में अंगूर लगाने के तरीके लेकर आए हैं। बालों में अंगूर का रस लगाने से हर समस्या दूर होती है। इसको लगाने से आपको फ्रिजीनेस की समस्या दूर होती है। अंगूर का रस आपके बालों में प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है, तो चलिए जानते हैं बालों में अंगूर का रस लगाने के तरीके…
अंगूर का रस और दही
इसके लिए आप एक बाउल में अंगूर के रस में दही डालकर मिला लें। फिर आप इस मास्क को अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें। इससे आपको फ्रिजी बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अंगूर और संतरे का रस

इसके लिए आप एक बाउल में संतरे का रस और अंगूर का रस डालकर मिला लें। फिर आप इसको अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें। इससे आपके बालों से एक्स्ट्रा ऑयल निकालने में मदद मिलती है।

अंगूर और चाय का पानी

बालों को शाइनी बनाने के लिए आप अंगूर के रस में चाय का पानी मिलाकर बालों में अच्छी तरह से लगा लें। इससे आपके बाल सोफ्ट और चमकदार बनने लगते हैं।

अंगूर और बेसन

इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल में अंगूर का रस और बेसन डालकर मिला लें। फिर आप इसको बालों में अच्छी तरह से लगाएं। इससे बालों की स्‍कैल्‍प को डीप क्‍लीन करने में मदद करता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

न्यू शो अलर्ट : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने जारी किया अपने हाई-ऑक्टेन आगामी ड्रामा – ‘दबंगी – मुलगी आई रे आई’ का प्रोमो

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपनी ताजातरीन फिक्शन पेशकश, दबंगी - मुलगी आई रे आई में दर्शकों को साहसी और निडर आर्या से मिलाने के आगे पढ़ें »

ऊपर