
लोहरदगा: झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू बुधवार लोहरदगा पहुंची। यहां उन्होंने सेन्हा प्रखंड के बरही में 9 करोड़ की लागत से निर्मित महिला कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक चमरा लिंडा, रांची विश्वविद्याल के कुलपति भी मौजूद रहे। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे।