कपूर का एक छोटा-सा टुकड़ा भी दिखाता है बड़े कमाल, इस उपाय से जल्द बनेंगे मालामाल

Fallback Image

कोलकाताः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा और धार्मिक कार्यों में कपूर का विशेष महत्व है। पूजा के साथ-साथ आरती में भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं कि कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। वहीं, देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। पूजा के दौरान कपूर का इस्तेमाल घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाता है। ज्योतषि शास्त्र के अनुसार कपूर का इस्तेमाल पूजा के साथ-साथ कई उपायों में भी किया जाता है, जो कि बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं। ज्योतिष के अलावा वास्तु में भी कपूर के कई खास उपायों का जिक्र किया गया है। छोटा सा कपूर बड़े कमाल का है। वास्तु जानकारों के अनुसार कपूर का इस्तेमाल करके घर के कई वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए भी कपूर को कई तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है। आइए जानते हैं कपूर के इन उपायों के बारे में।

मन को शांत रखने के लिए 

वास्तु एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो जेब में या फिर अपने पर्स में कपूर रखकर निकलें। ऐसा करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही, अगर आप किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं, तो इससे मन भी शांत रहता है।

आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए 

अगर आप काफी लंबे समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं और आपकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है। पैसा होने के बाद भी आपके हाथ में टिक नहीं पा रहा है,तो रुमाल में कूपरा का टुकड़ा बांधकर रख लें। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मिठास के लिए

अगर पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा है और बिना किसी बात पर लड़ाई-झगड़े बने रहते हैं, तो ऐसे में कपूर का एक छोटा-सा टुकड़ा अपने पास हमेशा रखें। ऐसा करने से शुक्र देव की कृपा आप पर बनी रहेगी. साथ ही, पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मेलजोल और मिठास बढ़ेगा।

वास्तु दोष दूर करने के लिए

अगर आपके घर में वास्तु दो उत्पन्न हो रहे हैं और घर में बिना कुछ बदलाव किए इनसे छुटकारा पाना चाह रहे हैं, तो घर के कोने में कपूर के टुकड़े रख दें। कपूर वास्तु दोष को दूर करने में बहुत कारगार माना गया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

… इस मामले में बुरा फंसा नेस्ले !

नई दिल्ली : नेस्ले बेबी फुड के मामले में में सरकार ने फूड रेगुलेटर को चिट्ठी लिखी है। इस मामले में उपभोक्‍ता मामले के मंत्रालय आगे पढ़ें »

Share Market: चार दिन की गिरावट खत्म, तेजी के साथ बाजार बंद

नई दिल्ली: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमला करने से शुरुआती आगे पढ़ें »

ऊपर