Friday Tips : रात के समय किए गए ये गुप्त उपाय, बदल देंगे आपकी किस्मत

कोलकाता : धर्म शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को स​मर्पित है और उन्हें धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती हैं उसे कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इसलिए लोग शुक्रवार के दिन व्रत भी करते हैं और विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं। अगर आप आर्थिक संकटों का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने के साथ ही रात के समय कुछ विशेष जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं शुक्रवार के वो गुप्त उपाय जो आपको धनवान बना सकते हैं।
शुक्रवार के गुप्त उपाय

1.   अगर आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार की रात को अष्ट लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। उनके समक्ष अगरबत्ती जलाएं और गुलाब के फूल अर्पित करें। मां अष्ट लक्ष्मी को लाल माला चढ़ानी शुभ होती है।

2.   इसके अलावा शुक्रवार की रात को ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

3.   ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार की रात को एक गुलाबी रंग का कपड़ लें और उस पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें। इससे आपको व्यापार में आ रही अड़चने दूर होंगी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।

4.   मां लक्ष्मी का प्रसन्न करना है तो भगवान विष्णु का भी पूजन करना चाहिए। इसलिए शुक्रवार की रात को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु भगवान का अभिषेक अवश्य करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी और धनलाभ होगा।

5.   अष्ट गंध से श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी को तिलक लगाएं। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में खुशियां आएगी तथा जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

न्यू शो अलर्ट : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने जारी किया अपने हाई-ऑक्टेन आगामी ड्रामा – ‘दबंगी – मुलगी आई रे आई’ का प्रोमो

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपनी ताजातरीन फिक्शन पेशकश, दबंगी - मुलगी आई रे आई में दर्शकों को साहसी और निडर आर्या से मिलाने के आगे पढ़ें »

ऊपर