आगरा : आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप हलवाई और उसके चार साथियों पर है। महिला को आरोपी आंवलखेड़ा चौराहे पर फेंककर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है। रविवार रात को भी एक शादी समारोह में हलवाई के साथ काम करने के लिए बाहर गई थी। महिला का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गए। एक जगह पर पहले से तीन लोग और मौजूद थे। उक्त पांचों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद का आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। मगर, कोई पुलिसकर्मी नहीं था। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा।
पांच लोगों ने किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर फेंककर फरार
Visited 158 times, 1 visit(s) today