
सिगरेट या शराब जितनी मात्रा में पीएं, वह सदैव नुकसान पहुंचाते हैं। यह न सिर्फ शरीर को बरबाद करते हैं अपितु हड्डी जैसी मजबूत चीज को भुरभुरी बना देते हैं। उम्रदराज लोगों को अस्थि भंगुर की शिकायत के पीछे यह भी मुख्य कारण होता है। अतएव यदि कोई सिगरेट व शराब सेवनकर्ता है तो वह इसे त्याग कर कैल्शियम व विटामिन डी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर अपनी हड्डियां मजबूत कर सकता है।
शराब व सिगरेट का नशा पहले 60 वर्ष या उससे अधिक आयु में परेशानी खड़ी करता था पर अब उसके पूर्व ही हड्डियों को भुरमुरी बना देता है। क्या आप जानते हैं कि बाहरी कैल्शियम गोली की अपेक्षा खानपान से मिले कैल्शियम एवं विटामिन डी को शरीर जल्द स्वीकार लेता है। दूध, दही, पनीर, चीज, हरी एवं पत्ती वाली सब्जियों में इसकी मात्रा अधिक रहती है।
सुबह शाम की धूप के माध्यम से शरीर को प्राप्त विटामिन डी बहुत मददगार होता है। शरीर को प्रतिदिन इन दोनों तत्वों की आवश्यकता रहती है। अत: हमारा दैनिक खानपान पौष्टिकता से परिपूर्ण रहेगा तो वह शरीर की जरूरतें पूरी कर उसे पर्याप्त मजबूत बनाएगा। यह सिगरेट व शराब का त्याग करने पर ही आस्टियोपोटोसिस से बचाएगा।