पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, मिलेगी राहत

कोलकाताः अगर आपका पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है, तो आपको कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है। गर्मी के मौसम में कई बार कुछ भारी, मसालेदार या गैस बनाने वाली चीजें खा लेने के बाद पेट की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप इन आहारों का सेवन करेंगे, तो पेट जल्दी ठीक होगा और पेट की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

  • बार-बार दस्त की समस्या होने पर एक चम्मच सूखा जीरा चबाकर खाएं और फिर पानी पी लें। इसके अलावा आप दही में भुने जीरे का पाउडर मिलाकर भी खा सकते हैं।
  • पेट में इंफेक्शन के कारण पेट दर्द, बार-बार दस्त और उल्टी आदि की समस्या से परेशान हैं तो एक चम्मच अदरक के रस को पिएं और 2 घूंट पानी पी लें। अगर आपको अदरक का रस पीने में समस्या है, तो अदरक को पानी में उबालकर अदरक का पानी पी लें।
  •  पेट दर्द और दस्त की समस्या से परेशान हैं, तो एक ग्लास बेल का शर्बत पिएं। इसमें फाइबर भरपूर होता है। साथ ही ये काफी गाढ़ा होता है और पेट को बांधने का काम करता है।
  • पुदीने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो पाचन क्रिया को सुधारने में काफी मदद करता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कत रहती है उनके लिए पुदीने का सेवन लाजवाब है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Zero Shadow Day 2023: कोलकाता में इस दिन नहीं दिखेगी किसी चीज की परछाई!

कोलकाता : कोलकाता में इस सप्ताह एक अनोखी खगोलीय घटना घटने वाली है। यहां पर कुछ समय के लिए किसी भी वस्तु की कोई छाया आगे पढ़ें »

आज से हफ्ते में सात दिन उड़ान भरेगी Cooch Behar to Kolkata की फ्लाइट

कूचबिहार : कूचबिहार-कोलकाता (Kolkata) हवाई सेवा गुरुवार (Thursday) से सप्ताह के सातों दिन चलेगी। अभी तक कूचबिहार-कोलकाता (Kolkata) उड़ानें सप्ताह में छह दिन संचालित होती आगे पढ़ें »

ऊपर