खाली पेट भूलकर भी न खाएं …

कोलकाता : कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें बहुत तेज भूख लगती है और हम उस वक्त जो चीज मिलती है वो खाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपको नुकसान कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें है जिन्हे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को कभी भी भूलकर खाली पेट नहीं खाना चाहिए। आइये जानते हैं….
इन चीजों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए-
अमरूद : क्या आपको पता है कि अमरूद एक ऐसा फल है जिसे सर्दियों में खाली पेट खाने से पेट में दर्द हो सकता है तो वहीं गर्मी में खाली पेट खाने से ये फायदा करता है। ऐसे में आपको खाली पेट अमरूद नहीं खाना चाहिए।
सेब : सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से बीपी बढ़ सकता है। अगर सुबह खाली पेट यानि बिना कुछ खाएं सेब खाते हैं तो इस दिक्कत का सामना आपको करना पड़ सकता है। वहीं गर्मी में खाली पेट सेब आप खा सकते हैं।
टमाटर : टमाटर की तासीर गर्म होती है। इसे आप सर्दी के मौसम में तो खाली पेट खा सकते हैं लेकिन गर्मी में खाली पेट टमाटर खाने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। फिलहाल आपको सुबह के समय खाली पेट टमाटर खाने से बचना चाहिए।
दही : दही खाली पेट खाने से ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए दहीं को सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए।
चाय या कॉफी : चाय हो या कॉफी दोनों को खाली पेट नहीं पीना चाहिए। इसके लिए आप चाय या कॉफी को बिस्किट के साथ पी सकते हैं। अगर आप चाय या कॉफी खाली पेट पीते हैं तो गैस बन सकती है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आगे पढ़ें »

हावड़ा-बर्दवान रूट पर लोकल ट्रेनें हुई रद्द, ये है वजह…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड सेक्शन में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे आगे पढ़ें »

ऊपर