कोलकाता : शास्त्रों में कहा गया है कि शनिवार को तेल नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा भी शनिवार को कई काम करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है, इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं। साथ ही शनि प्रकोप किसी को लग जाए तो उसकी जिंदगी नरक बन जाती है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन शनि को क्रोधित करने जैसी गलती भूलकर भी न करें। शनिदेव के प्रकोप से बचने और शनि शांति उपाय के बारे में बता रहे हैं
सरसों तेल
शनिवार को सरसों के तेल की खरीदारी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वह रोगकारक होता है। साथ ही शनिवार के दिन किसी को भी तेल नहीं देना चाहिए। ज्योतिषों के अनुसार, अगर आपको शनिदशा से मुक्ति चाहिए तो काले कुत्ते को सरसों के तेल से बना हलुआ खिला दें। साथ ही शनिदेव पर तेल चढ़ाना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
लोहे का सामान
शनिवार को लोहे का बना सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं क्योंकि लोहे को शनि की धातु माना गया है। हालांकि इस दिन लोहे का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। लोहे का दान करने से शनि देव कुपित नहीं होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। शनिवार को लोहे के दान नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होती है और दुर्घटनाओं से भी बचाते हैं।
नमक
शनिवार के दिन नमक न खरीदें। कहा जाता है शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज लाता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। अगर आप कर्ज में नहीं डूबना चाहते तो शनिवार को नमक न ही खरीदें। नमक को आप शनिवार को छोड़कर किसी अन्य दिन खरीद सकते हैं लेकिन शनिवार के दिन खरीदने से कर्ज लगातार बढ़ता चला जाता है और घर में कई तरह की बीमारियों का वास हो जाता है।
मांस मदिरा
शनिवार के दिन मांस न खाएं इसके अलावा शराब का सेवन भी भूलकर न करें। शनिवार को मांस-मदिरा के सेवन से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। शनि के प्रकोप से आपको बहुत सी समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही इस दिन काले जूते, कैंची, चक्की, स्याही, ज्वलनशील पदार्थ और झाड़ू भी नहीं खरीदना चाहिए। यह सभी चीजें परिवार में तनाव के साथ-साथ दरिद्रता, रोग, कष्ट और बाधा आदि चीजें लाते हैं। इन चीजों का आप अन्य दिन खरीद सकते हैं लेकिन शनिवार को इन चीजों का न खरीदें।
शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें ….
Visited 81 times, 1 visit(s) today