क्या आपको भी रात में दिखते हैं शादी से जुड़े सपने? हो जाएं सतर्क

कोलकाता : रात में सोते समय कई बार सपने देखना सामान्य बात है। इन सपनों में हम कई बार अजीब-अजीब चीज होते हुए देखते हैं। कुछ सपनों को देखकर हमें खुशी मिलती है तो कई सपने हमें डरा जाते हैं। सुबठ उठने के बाद हम उन सपनों का अर्थ खोजते रह जाते हैं लेकिन हमें उनकी हकीकत पता नहीं चलती। अगर आप भी इस तरह के अजीबोगरीब सपने देखकर डर जाते हैं तो घबराइए नहीं। स्वप्न शास्त्र में उन सपनों के अर्थ का विस्तार के साथ वर्णन किया गया है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि शादी से जुड़े हुए सपने दिखने का स्वप्न शास्त्र में क्या मतलब होता है।
सपने में बारात का नजर आना
अगर आप सपने में शादी की बारात गुजरते हुए देखते हैं तो यह किसी अशुभ घटना के होने का संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका मतलब ये होता है कि आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को निकट भविष्य में कोई गंभीर बीमारी होने वाली है। ऐसे में आपको वक्त रहते सतर्क हो जाना चाहिए और अपना चेक अप कराना चाहिए।
किसी को विवाह बंधन में बंधते देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर आप सपने में किसी जोड़े को शादी के बंधन में बंधते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपके जीवन में कोई विपदा आ सकती है। आपके कई काम असफल हो सकते हैं और आपको जीवन में परेशानियां भुगतनी पड़ सकती है।
अपनी शादी का सपना दिखना
अगर आप किसी सपने में खुद की शादी होने का सपना देखते हैं तो वह बड़ा शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपकी मैरिड लाइफ सुखी रहेगी और आपका पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। यह पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ने का भी संकेत देता है।
शादी के वस्त्रों में दुल्हन का नजर आना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपने सपने में किसी महिला को शादी के वस्त्रों में देखा है तो वह आपके जीवन में खुशियां आने का संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको जीवन में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके घर धन लक्ष्मी का भी आगमन हो सकता है।
सपने में दूल्हा-दुल्हन का दिखाई देना
अगर आप सपने में दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी देखते हैं तो यह किसी अशुभ घटना के घटने का संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई आर्थिक समस्या आने जा रही है। ऐसा सपना दिखने पर आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम कसनी शुरू कर देनी चाहिए।

 

Visited 376 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

हावड़ा में रामनवमी शोभायात्रा के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी अनुमति

कोलकाता : हावड़ा के रामनवमी शोभायात्रा को हाई कोर्ट से अनुमति मिल गई। जस्टिस जय सेनगुप्त ने सोमवार को सुनवायी के बाद आदेश दिया। इसके आगे पढ़ें »

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-JCB की टक्कर में 7 लोगों की मौत

पटना: आज सुबह पटना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार (16 अप्रैल) सुबह सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति आगे पढ़ें »

ऊपर