Kaner Ke Phool Ke Upay: कनेर फूल के ये उपाय नौकरी और कारोबार …

कोलकाता :  कनेर का फूल देखने में जितना सुंदर हैं उनते ही इसके फायदे ज्योतिष और वास्तु में बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी कनेर का फूल बहुत शुभ माना गया है। यह फूल आपको तीन रंगों में देखने को मिलेगा। इसे घर में लगाने के कई फायदे होते हैं। कहते हैं इसे घर में लगाने से धन समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कनेर फूल के उपाय और उसके लाभ।

मां लक्ष्मी को प्रिय है कनेर

ज्योतिष शास्त्र में कनेर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मां लक्ष्मी को कनेर के फूल अर्पित किए जाते हैं। मां लक्ष्मी के कनेर का पेड़ और फूल दोनों प्रिय होते हैं। इसलिए अपने घर में कनेर के पेड़ जरूर लगाएं। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

भगवान विष्णु को चढ़ाएं पीले फूल

कनेर के पीले फूले भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। पीले फूलों वाले कनेर पर भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए उन्हें पीले फूल अर्पित करने चाहिए।ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

धन धान्य की नहीं रहती कमी

ऐसा कहा जाता है कि जिस तरह से कनेर का पेड़ हमेशा फूलों से भरा रहता है वैसे ही घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। कनेर का पेड़ मन को शांत रखता है। साथ ही घर का वातावरण भी बहुत सकारात्मक और शांत रहता है। मां लक्ष्मी को कनेर के फूल अर्पित करने से घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।

घर के अंदर न लगाएं कनेर का पौधा

इस बात का खास ख्याल रखें की कनेर का फूल अपने घर के अंदर न लगाएं। आप चाहें तो अपने घर के गार्डन में इसे लगा सकते हैं। यदि आपका कोई शत्रु आपको परेशान कर रहा है तो गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले लाल कनेर की जाली तोड़े और इसके सात टुकड़े लेकर उन्हें कपूर के साथ जला दें।

मंगल दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
अगर किसी व्यक्ति पर मंगल दोष है तो रोजाना कनेर के पौधे की जड़ में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। कनेर का पौधा शुभ प्रभाव देता है। इसे घर में पश्चिम या नैऋत्य कोण में लगाना उत्तम रहता है।

 

Visited 284 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

शरीर के लिए फायदेमंद है गुनगुना पानी, जानें इसके 5 लाभकारी गुण

नई दिल्ली: जल ही जीवन है वाली कहावत तो आप सब ने सुनी ही होगी। पानी जीवन के लिए कितना जरूरी है यह बात तो आगे पढ़ें »

कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का हुआ निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बेंगलुरु: तमिल और तेलुगु सहित 600 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं प्रख्यात कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती (85) का शुक्रवार शाम बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके आगे पढ़ें »

ऊपर