आज सोमवार के दिन करें ये उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

कोलकाता : हिंदू धर्म में सोमवार व्रत का खास महत्व है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन फलाहारी/निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किये जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी आती है। यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करने से माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। आइये जानें सोमवार को किये जाने वाले इन उपायों के बारे में :-
1. धार्मिक मान्यता है कि शिव भक्तों को सोमवार के दिन दही, सफेद कपड़ा, चीनी और दूध आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
2. सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से धन संबंधी परेशानियों के साथ-साथ गरीबी भी दूर होती है।
3.सोमवार की शाम भगवान शिव का ध्यान करते हुए कच्चे चावल में काला तिल मिलाकर जरूरत मंद को दान करने से आर्थिक समस्या समाप्त होती है। घर में धन-धान्य का भंडार भर जाता है। इसके साथ ही पितृ दोष का प्रभाव भी कम होता है।
4. जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्रदोष हो तो उसे सोमवार के दिन चंदन का टीका और सफेद कपड़ा धारण करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्रदोष का प्रभाव कम हो जाता है।
5.भगवान शिव को खुश करने के लिए सोमवार के दिन चंदन, अक्षत, दूध, धतूरा, गंगाजल, बेलपत्र या आंकड़े के फूल चढ़ाना चाहिए।
6.सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को घी, शक्कर और गेंहू के आटे का बना भोग लगाएं उसके बाद उनकी आरती करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
7.सोमवार के दिन प्रदोष काल में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भक्त पर उनकी कृपा होती है। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Zero Shadow Day 2023: कोलकाता में इस दिन नहीं दिखेगी किसी चीज की परछाई!

कोलकाता : कोलकाता में इस सप्ताह एक अनोखी खगोलीय घटना घटने वाली है। यहां पर कुछ समय के लिए किसी भी वस्तु की कोई छाया आगे पढ़ें »

आज से हफ्ते में सात दिन उड़ान भरेगी Cooch Behar to Kolkata की फ्लाइट

कूचबिहार : कूचबिहार-कोलकाता (Kolkata) हवाई सेवा गुरुवार (Thursday) से सप्ताह के सातों दिन चलेगी। अभी तक कूचबिहार-कोलकाता (Kolkata) उड़ानें सप्ताह में छह दिन संचालित होती आगे पढ़ें »

ऊपर