होली के दिन करें यह उपाए, होंगे सभी कष्ट दूर

कोलकाता: अगर आपको सुखद फल प्राप्त करना हो तथा सभी कष्ट भी मिटाने हो तो होली के दिन करें यह उपाए जिसे होगा सारे समस्याओं का समाधान। आइए जानते हैं होली पर किए जानें वाले ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में।
1. होली के दिन सुबह उठकर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर पर रंग चढ़ाएं। बाद में उसी रंग को मिलाकर होली खेलें। मान्यता है कि ऐसा करना आपको सुखद फल प्राप्त होते हैं साथ ही आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
2. यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानियां चल रही हैं, या आपकी अपने पार्टनर के साथ अच्छा ताल-मेल नहीं बैठ रहा है तो होली की रात एक पाटे के ऊपर सफेद कपड़ा बिछाएं जिस पर दाल, चना, गेहूं आदि से नवग्रह बनाएं। इसके बाद आप इन ग्रहों की पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
3. यदि आप हमेशा आर्थिक तौर पर परेशान रहते हैं या कर्ज के बोझ से परेशान रहते हैं तो होली के देन कपूर में गुलाब की कुछ पत्तियां जलाकर उसे पूरे घर में घुमाएं। इसके बाद उसकी राख को होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
4. होली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करना विशेष तौर पर लाभदायक माना जाता है। माना जाता है कि जो भी भक्त होलिका दहन की रात में गणेश-लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं उनकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।
5. होलिका की राख से जुड़े उपाय करना भी बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका की राख को एक कपटे में लपेट कर रख लें, जिसके बाद उसे घर के हर कोने में छिड़क दें। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मकता दूर होती है और घर का माहौल सुखद रहता है।
6. धार्मिक मान्यता के अनुसार होली के दिन भगवान शिव की पूजा भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि होलिका की भस्म को शिवलिंग पर अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा होलिका की भस्म को पानी में मिलाकर स्नान करना भी शुभ होता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 5 करोड़ !

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »

ऊपर