अच्छी सेहत के लिए नींद के साथ यह है सोने का सही पोजीशन

कोलकाता: अच्छी सेहत और खुशनुमा मूड के लिए नींद तो जरूरी है ही लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने की पोजीशन का भी आपकी सेहत पर काफी प्रभाव पड़ता है। पूरे दिन भर की भागदौड़ आर व्यस्तता के बाद हर कोई सुकून की नींद लेना चाहता है, लेकिन अक्सर बिस्तर पर लेटने के बाद भी कई लोग चैन की नींद ले पाते क्योंकि उनका आधा समय सोने के लिए पोजीशन बदलने में न सिर्फ नींद बर्बाद हो जाता है बल्कि गलत पोजीशन में सोने से इसका सेहत पर भी असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं क्या है सोने का सही तरीका।

फेटल पोजीशन
फेटल पोजीशन सोने की सबसे अच्छी और आरामदायक पोजीशन मानी जाती है। इस पोजीशन में व्यक्ति भ्रूण जैसी अवस्था में सोता है, जिससे पैरों और कमर को काफी आराम मिलता है। इसके अलावा इस पोजीशन में सोने से खर्राटों में भी कमी आती है। एक अच्छी नींद के लिए इसे एक बेहतर पोजीशन माना गया है।

करवट लेकर सोना
करवट लेकर सोना भी अच्छा माना जाता है। हालांकि, थोड़ी देर बाद पोजीशन में बदलाव कर लिया जाए तो बेहतर होगा। करवट लेकर सोने से स्पाइनल की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही पीठ, कंधे और गर्दन को भी काफी राहत मिलती है। बाईं ओर करवट लेकर सोना स्वास्थ्य बेहतर माना गया है। इस अवस्था में सोने से खून का बहाव सही तरीके से होता है और नींद भी अच्छी आती है।

पीठ के बल सोना
सोने के लिए यह सबसे आम पोजीशन होती है। इस पोजीशन में आप पीठ के बल लेटकर सीधा सोते हैं। सोने की यह अवस्था कई मामलों में फायदेमंद साबित होती है। इस तरह सोने से न सिर्फ एसिड रिफलक्स की बीमारी से छुटकारा मिलता है, बल्कि इससे नाक, कमर दर्द और कंधे के दर्द से निजात मिलती है। साथ ही यह पोजीशन गर्भवती महिलाओं के लिए सही मानी गई है।

पेट के बल सोना
पेट के बल सोना कई लोगों की पसंदीदा पोजीशन में से एक मानी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह सोने से कई तरह की दिक्कतें भी होती हैं। पेट के बल सोने से कमर दर्द और तंत्रिका से जुड़ी परेशानियां होती हैं। साथ ही ऐसे सोने से स्पाइन की दिक्कत भी हो सकती है और ब्लड फ्लो कम हो जाता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

अब जादवपुर तालाब में नहीं जमा होगा कूड़ा, KMC ने ली जिम्मेदारी

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम ने बुधवार को जादवपुर के एक तालाब की सफाई के लिए काम शुरू कर द‌िया है। यह तालाब लंबे समय आगे पढ़ें »

ऊपर