शरीर में न होने दें आयरन की कमी, वरना दिखेंगे ये 3 अजीबोगरीब लक्षण

नई दिल्ली : आयरन को एक जरूरी पोषक तत्वों की लिस्ट में शुमार किया जाता है, क्योंकि सही तरीके से काम करने के लिए आपके शरीर को आयरन के पर्याप्त स्तर की आवश्यकता होती है। ये लाल रक्त कोशिकाओं का एक अहम कंपोनेंट है। आयरन की मदद से पूरे शरीर में ऑक्सीजन का ट्रांसपोर्टेशन होता है। ये मसल कॉन्ट्रैक्शन में भी अहम रोल अदाक करता है जिसमें हार्ट बीट भी शामिल है। आइए जानते हैं कि अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो क्या-क्या लक्षण नजर आने लगेंगे।
आयरन की कमी होने से दिखते हैं ऐसे लक्षण
1. पैरों में चुनचुनाहट
कई बार जब आप हद से ज्यादा थक जाते हैं या बदन टूटने लगता है तो एक सुकून भरी नींद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन जिन लोगों को आयरन की कमी है, उनको रेस्टलेस लेग सिंड्रोम का अनुभव हो सकता है। इस कंडीशन में ऐसा लगता है कि आपके पैरों में या तो चींटी रेंग रही है या कोई पिन चुभा रहा है। ये अक्सर रात में होता है, जिससे नींद आना या सोते रहना मुश्किल हो जाता है।
2. सूजी हुई जीभ
अगर किसी इंसान को आयरन की कमी हो जाए तो उसकी जीभ सूजने लगती है। इसे ग्लोसिटिस कहा जाता है। इसमें सूजन के अलावा जीभ का रंग भी बदलने लगता है, ऐसे लक्षणों को बिलकुल भी इगनोर नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे में आपको भोजन चबाने और निगलने में कठिनाई हो सकती है। दूसरे ओरल साइन में फटे होंठ, मुंह के कोनों में दरारें और मुंह के छाले शामिल हो सकते हैं।
3. बर्फ खाने का मन होगा
जब आपको खाने-पीने की चीजों के अलावा किसी और चीज के सेवन का मन करे तो इस कंडीशन को पिका कहते है। जिन लोगों को आयरन की कमी होती है उन्हें बर्फ खाने का मन कर सकता है। अगर आप आयरन रिच फूड खाएंगे तो ये परेशानी आसानी से दूर हो जाएगी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

फेमस Youtuber मनीष कश्यप आज BJP में होंगे शामिल

पटना: बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप आज BJP का दामन थामेंगे। BJP हेडक्वार्टर में मनीष को आज पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इससे पहले आगे पढ़ें »

ऊपर