
धनबाद : झारखंड के धनबाद से रांची के बीच चलनेवाली इंटरसिटी स्पेशल जल्द ही पटरी पर दिखेगी। धनबाद रेल मंडल ने रांची इंटरसिटी स्पेशल को चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे बोर्ड ने गत दिनों ही इस ट्रेन के चलाने की मंजूरी दी थी लेकिन तकनीकी कारणों से अब तक यह ट्रेन नहीं चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी जाएगी। धनबाद-रांची इंटरसिटी के चलते ही बाबाधाम इंटरसिटी को भी मंजूरी दे दी जाएगी। धनबाद-रांची इंटरसिटी स्पेशल सुबह 5.40 बजे खुलेगी। यह ट्रेन सुबह 6.09 बजे कतरास और सुबह 9.55 बजे रांची पहुंचेगी और वापसी में शाम 6.55 बजे रांची से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10.35 बजे कतरास और रात 11.30 बजे धनबाद पहुंचेगी।