दीपावली पर इन तरीकों से करें घर का डेकोरेशन, कम बजट में चमक जाएगा घर

Fallback Image

कोलकाताः दीपावली आने में महज कुछ ही समय बचा है। ऐसे में लोग अपने घरों की साफ-सफाई और खरीदारी में जुट गए हैं। दिवाली के मौके पर लोग घर को सजाने-संवारने में खास ध्यान देते हैं। वैसे तो दिवाली के लिए घर पर खूब पैसे खर्च किए जाते हैं। कुछ लोग दिवाली पर घरों में रंग-रोगन व पेंट आदि कराते हैं। नए पर्दे और नई बेडशीट से लेकर सजावट की छोटी-बड़ी सभी चीजों की खरीदारी भी करते हैं। लेकिन अगर आपका बजट कम है तो भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप कम बजट में भी अपने घर को बेहद खूबसूरती से डेकोरेट कर सकते हैं।जी हां इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दिवाली के लिए घर को आसान और फ्रेंडली तरीके से सजाने का तरीका। इन टिप्स की मदद से आप कम बजट में भी अपने खूबसूरत आशियाने को दिवाली के लिए परफेक्ट बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दीपावली डेकोरेशन के इन टिप्स के बारे में।

लाइट से करें बालकनी की सजावट

अगर आप अपनी बालकनी को दीपावली के मौके पर कुछ नया लुक देना चाहते हैं तो बालकनी को लाइटों से सजा सकते हैं। मार्केट में आपको हर तरह के रेंज में कलरफुल लाइट्स मिल जाएंगे। आप अपने बजट के अनुसार लाइट खरीद सकते हैं। लाइटों की रोशनी से आपकी बालकनी जगमगाने लगेगी।

 घर पर बनाएं रंगीन दिए

मार्केट में दीपावली के लिए कई तरह के कलरफुल और डिजाइन वाले दिए मिलते हैं। हालांकि ये नॉर्मल दिए से थोड़े महंगे होते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप घर पर ही प्लेन दिए को कलर कर सकते हैं। इससे सिंपल दिए भी डिफरेंट और खूबसूरत लगेंगे।

आपकी जिंदगीफूल और रंगों वाली रंगोली

दीपावली में हर घर पर रंगोली बनाई जाती है। इसे बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही दीपावली पर घर को सजाने के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन भी होता है। आप दीपावली पर अलग-अलग रंगों से खूबसूरत रंगोली बनाएं और रंगोली के आसपास फूलों से सजाएं। आप कुछ दिए भी रंगोली में रख सकते हैं।

इस तरह करें कांच के बाउल की सजावट

दीपावली पर कांच के बाउल की भी सजावट कर सकते हैं। आप कांच के बाउल में पानी भर दें। फिर इसके ऊपर लाल, पीले और सफेद किसी भी रंग के फूल डालें। इसके ऊपर आप फ्लोटिंग कैंडल जला सकते हैं। इसे आप सेंटर टेबल, डाइनिंग टेबल या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं। यह आपके घर को बहुत ही खूबसूरत लुक देगा।

शेयर करें

मुख्य समाचार

गाय के दूध में पाया गया खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस, क्या …

नई दिल्ली : H5N1 बर्ड फ्लू को लेकर एक्सपर्ट्स पहले ही काफी चिंतित हैं। उनकी मानें तो ये बीमारी बहुत तेजी से फैल सकती है आगे पढ़ें »

सिंघम 3 का पोस्टर हुआ रिलीज, लेडी Singham बनकर नजर आई दीपिका

मुंबई : रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 यानी सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका पादुकोण आगे पढ़ें »

ऊपर