बिहार : बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से जदयू नेता और विधान परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर का निधन हो गया है। वो कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उनका निधन हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है।
सीएम नीतीश ने ट्वीट कर लिखा, “बिहार विधान परिषद के सदस्य मो. तनवीर अख्तर जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में आला मक़ाम अता करें।”
बिहार विधान परिषद के सदस्य मोo तनवीर अख्तर जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में आला मक़ाम अता करें।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 8, 2021
वहीं, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद विधायक तेजस्वी यादव ने भी तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, “कोरोना संक्रमण के कारण JDU एमएलसी जनाब तनवीर अख्तर जी के असामयिक निधन की खबर सुन आहत हूं। ईश्वर मरहूम को जन्नत में मक़ाम दे तथा संकट व दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सब्र और हिम्मत दे।”