कीवी के सेवन से ठंड के मौसम में हड्डियां रहेगी एकदम मजबूत

कोलकाता : ठंड के मौसम में हर कोई अपने आप का खास ख्याल रखता हैं। ठंड से बचना, गर्म तासीर वाली चीजें खाना इन सभी चीजों से सर्दी में ध्यान रखना जरुरी हो जाता है। ठंड के मौसम में तला-भुना खाने से शरीर को नुकसान होता है। इसी के साथ बाहर की चीजों के खाने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे आने लगते है। इसीलिए सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में हमेशा शरीर को दुरुस्त रखने वाली चीजें खानी चाहिए। फलों की बात करें तो कीवी खाने से आपकी त्वचा में तो निखार आता ही है, इसके अलावा कीवी को खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है।
ठंड के मौसम में हड्डियां रहेगी एकदम मजबूत
सर्दियों में अपनी हड्डियों की सेहत बनाए रखना जरुरी होता है। इसके लिए पोषक तत्वों को अवश्य लें। कीवी में सबसे ज्यादा फाइटोकेमिकल्स और विटामिन C होता हैं। यह त्वचा के लिए काफी फायदा करता है। जब हम कभी बीमार होते हैं तो डॉक्टर्स भी कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी खाने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। इसीलिए सर्दियों में यह फल आपको सेहतमंद रखने के लिए काफी कारगार माना जाता है। जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या रहती हैं उनके लिए दिन में दो या तीन बार कीवा खाना अच्छा रहता है।
कीवी में है विटामिन का भरपूर खजाना 
यह फल ऐसा है कि इसमें खूब सारे विटामिन होते है। तभी तो कीवी को विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसे खाने से इंसान की इम्यूनिटी मजबूत होती है। वैसे तो यह फल थोड़ा मंहगा होता है, इसीलिए लोग इसे खरीदने से पहले दो बार सोचते जरुर हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह फल आपको खई बीमारियों से दूर रखता है। कीवी को एक बेहतर इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। साथ ही सर्दी में चोट लगने पर या फिर कोई घाव जल्दी से भरता नही हैं। इसके लिए अगर आप कीवी खाएंगे तो यह घाव को तेजी से भरता है। कीवी में नेचुरल कंपाउंड और एंटीबैक्टीरियल एंजेट्स घाव को तेजी से भरने के लिए कारगर माने जाते है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

जितेंद्र तिवारी को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत

अपहरण का आरोप : राज्य सरकार से मांगा दो सप्ताह के अंदर जवाब सन्मार्ग संवाददाता नयी दिल्ली/कोलकाता : आसनसोल के भाजपा नेता व पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी आगे पढ़ें »

अर्जुन हुए विस्फोटक, कहा-ओवर काॅन्फिडेंस से हारे सागरदिघी

कोलकाता : बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने एक बार फिर सांगठनिक कमियों को गिनाते हुए विस्फोटक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओवर काॅन्फिडेंस आगे पढ़ें »

ऊपर