
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इनमें 50 महिलाओं के नाम हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिस्ट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से योगी शासन के दौरान अत्याचार सहा है। प्रियंका पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दे चुकी हैं।