
रांची: स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती यानी 12 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर यूथ अफेर्यस और स्पोर्टस मंत्रालय 24वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एनवाईएफ) 2021 का आयोजन करेगा। स्वामी विवेकानंद को भारत में दर्शन योगदान के लिए नायक माना जाता है, जिन्होंने वेदांत और योग के भारतीय दर्शन को पश्चिमी दुनिया से परिचित कराया।