बाजारों में चहल – पहल शुरू
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आस्था का महापर्व छठ पूजा आज सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। यह पर्व चार दिनों तक चलेगा और छठ व्रती 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं। नहाय खाय के दिन घर की साफ- सफाई की जाती है। स्नान करने के बाद छठ व्रती सूर्य देवता को ध्यान करके संकल्प लेते हैं। इस दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। छठ पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को खरना होगा। छठवर्ती पूरे दिन व्रत रखेंगी और शाम को गुड़ वाली खीर का प्रसाद तैयार करेंगी। मिट्टी के चूल्हे पर यह प्रसाद बनाने की परंपरा है। पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। 10 नवंबर की शाम छठव्रती नदी – तालाब के किनारे संध्याकाल में पहला अर्घ्य देंगे। वहीं 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। इसके बाद पूजा का समापन होगा।
छठ की प्रमुख तिथियां
8 नवंबर को नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत
9 नवंबर को खरना
10 नवंबर को पहला अर्घ्य संध्याकाल में दिया जाएगा
11 नवंबर को अरुणोदय में अर्घ्य दिया जाएगा
दउरा, सूप से सजने लगे कई बाजार
गोवर्धन पूजा के बाद से ही महिलाएं छठ पूजा की तैयारियां में जुट जाती हैं। रविवार से ही बाजारों में चहल पहल देखने को मिल रही है। कई बाजारों में टोकरी, सूप से लेकर पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की बिक्री भी शुरू हो गयी है।
आज नहाय – खाय के साथ छठ पर्व शुरू
Visited 117 times, 1 visit(s) today