Chaitra Navratri 2024 Colours : नवरात्रि में किस दिन पहने कौन सा रंग, मां दुर्गा से क्या है रंगों का …

कोलकाता : चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 9 अप्रैल, 2024 मंगलवार से हो रही है। इन 9 दिनों मां भगवती की कृपा पाने के लिए अगर आप मां के पसंददीदा रंग के वस्त्र या कपड़े पहनेंगे तो आपको विशेष रूप से अधिक लाभ होगा। नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन का एक रंग होता है और उसका अपना महत्व होता है।

नवरात्रि के पहले दिन
मंगलवार को नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का दिन है। 9 अप्रैल, 2024 को पहली देवी शैलपुत्री की आराधनी की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

नवरात्रि के दूसरे दिन
बुधवार को नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। 10 अप्रैल, 2024 को दूसरे नवरातत्रि के दिन रंग पहनना शुभ होता है। हरा रंग नई शुरुआत, विकास, और उर्वरता का प्रतीक है।

नवरात्रि के तीसरे दिन
गुरूवार को नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। 11 अप्रैल, 2024 को नवरात्रि के तीसरे दिन भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

नवरात्रि के चौथे दिन
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। 12 अप्रैल, 2024 को नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी रंग के कपड़े पहने। नारंगी रंग जीवन में सकारात्मकता लाने में मदद करता है।

नवरात्रि के पांचवें दिन
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। 13 अप्रैल 2024, को पांचवे दिन मां स्कंदमाता को सफेद रंग प्रिय है, लिहाजा इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से वे प्रसन्‍न करें। सफेद रंग को शुद्धता और सरलता का पर्याय माना गया है।

नवरात्रि के छठे दिन
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। 14 अप्रैल 2024, को छठे दिन मां कात्यायनी को लाल रंग पसंद है। इस दिन लाल रंग पहना बहुत शुभ होता है। पूजा के समय लाल रंग के वस्त्र पहने। लाल रंग भक्तों को शक्ति प्रदान करता है।

नवरात्रि के सातवें दिन
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है और इस दिन नीला रंग पहना शुभ होता है। 15 अप्रैल 2024, को सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करते समय नीला रंग पहनना शुभ होता है। ये रंग समृद्धि और शान्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

नवरात्रि के आठवें दिन
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। माता महागौरी को गुलाबी रंग अति प्रिय है। 16 अप्रैल 2024, को आठवां दिन है। इस दिन पूजा करते समय गुलाबी रंग के कपड़े पहने। गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह, और सद्भाव का प्रतीक है।

नवरात्रि के नौवें दिन
नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्‍वरूप की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग पसंद है। 17 अप्रैल 2024 को नौंवा दिन है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। बैंगनी रंग भव्यता और राजसी ठाट-बाठ को दर्शाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 5 करोड़ !

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »

ऊपर