इस समय अगर गलती से भी खा लिया खीरा तो हो जाएगी बड़ी दिक्‍कत…

कोलकाताः सेहतमंद रहने की बात जब भी आती है तो उसमें ही सब्जियों का जिक्र सबसे पहले आता है। इनके सेवन से ना केवल आप स्वस्थ रहते हैं। बल्कि कई बीमारियों से जल्दी ठीक भी हो सकते हैं। ऐसा ही कुछ कहा जाता है खीरे को लेकर भी। अगर देखा जाए तो सलाद बिना खीरे के अधूरा रहता है। ऐसा हो भी क्यों ना खीरे के अंदर पाए जाने वाली विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके स्वास्थय़ पर काफी सकारात्मक असर दिखाते हैं।
कुल मिलाकर खीरे ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग आप चटनी, रायते और सलाद के साथ साथ सूप में भी कर सकते हैं। यही नहीं यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायेदमंद होता है। लेकिन खीरे के लाभ इसकी मात्रा और समय पर निर्भर करते हैं। अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं या गलत समय पर खीरे का सेवन करते हैं तो इसके आपको काफी नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हो सकते हैं वह नुकसान।
​खीरे का अधिक सेवन
बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि अति किसी भी चीज की खराब होती है। भले ही खीरा कई गुणों का खजाना हो। लेकिन अगर आप खीरे का सेवन भी अधिक मात्रा में करते हैं तो यह पेट फूलने जैसी कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खीरे के अंदर 95 प्रतिशत पानी होता है। यही नहीं खीरे के बीज में कुकुरबिटिन नामक तत्व पाया जाता है। इस तत्व की वजह से आपको अधिक पेशाब आने लगता है। जिसके कारण आपके शरीर से लिक्विड अधिक निकलने लगता है। ऐसा होने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ने लगता है।इसके अलावा अगर खीरे का सेवन तय मात्रा में ही किया जाए, तो यह आपको हाइड्रेटेड रखने का कार्य करता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन आपको डीहाइड्रेट भी कर सकता है।
खीरे खाने का गलत समय क्‍या है

खीरे का अधिकतर सेवन लोग सलाद के तौर पर ही करते हैं। जिसके कारण लोग खीरे का सेवन कभी भी कर लेते हैं। जबकि खीरे का सेवन रात के समय करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि खीरा पचने में काफी लंबा समय लेता है। इस स्थिति में अगर आप रात के समय खीरे का सेवन करते हैं तो यह आपकी पाचन क्रिया और नींद को भी प्रभावित कर सकता है। यही वजह भी है जिसे लेकर अक्सर रात के भोजन को जल्दी करने की सलाह दी जाती है। अगर आप खीरे का सेवन करना चाहते भी हैं तो शाम 7 बजे से पहले या सोने से 3 से 4 घंटे पहले ही करें। इससे खीरे को पचने का समय भी मिल जाएगा और यह आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।
​यह लोग ना खाए खीरा

अगर आपका पेट बेहद सेंसिटिव है और बहुत जल्दी इसकी स्थिति बिगड़ जाती है तो आपको खीरे के सेवन से दूर ही रहना चाहिए। पर अगर आप खीरा खाने के शौकीन हैं, या किसी तरह की डाइट का पालन कर रहे हैं तो आप दोपहर के खाने के साथ ही केवल खीरे का सेवन करें। इसके अलावा खीरे का सेवन बिल्कुल ना करें। वरना इससे आपको एसिडिटी हो सकती है।
तो, क्या ना खाएं खीरा?
ऐसा बिल्कुल नहीं है और ना ही हम आपको ऐसा कह रहे हैं कि आप पूरी तरह से खीरे का सेवन करना बंद कर दें। हम आपसे केवल इतना कह रहे हैं कि खीरे का सेवन केवल तय मात्रा में करें और रात के समय इसके सेवन से बचें। अगर दिन के समय आप खीरे का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों को भी फायदा होगा और आप हाइड्रेट भी रहेंगे। यही नहीं खीरा आपका वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Abhishek Banerjee के काफिले पर हमले के आरोप में भाजपा कर्मी गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों की संख्या में हुयी 10, कई अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले में नवज्वार यात्रा के समय अभिषेक बनर्जी के काफिले आगे पढ़ें »

फिल्म में लीड रोल देने के नाम पर इस निर्देशक ने की ठगी

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : फिल्म में मुख्य भूमिका दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में जादवपुर थाना आगे पढ़ें »

ऊपर