
उत्तर प्रदेश : भाई बहन का रिश्ता बहुत नाजुक होता है। भाई हर राखी पर अपनी बहन को रक्षा करने का वचन देता है और बहन उसकी कलाई पर राखी बांधती है। लेकिन यूपी के आगरा में रिशेतों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में नशे की हालत में एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में किशोरी ने अपने भाई और उसके दोस्त पर शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को हुई, इस घटना में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए किशोरी का मेडिकल कराया गया है।