स्वस्थ रहने के लिए ब्लड ग्रुप के अनुसार बनाइए डायट प्लान

नई दिल्ली : स्वस्थ और सुंदर दिखने के लिए अच्छा और संतुलित आहार बहुत जरूरी है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि बॉडी टाइप और ब्लड ग्रुप के अनुसार सबका डायट अलग होनी चाहिए। एक का डाइट दूसरे के लिए गलत भी हो सकता है। अपने शरीर और ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट लेने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगी।

ब्लड ग्रुप के अनुसार बॉडी की जरूरतें भी अलग होती हैं और अगर अपने ब्लड ग्रुप को ध्यान में रखते हुए कोई डायट प्लान फॉलो करते हैं, तो आप ना केवल  स्वस्थ रह सकती हैं, बल्कि आपका वजन भी संतुलित रहेगा। इसके अलावा आप पेट की समस्याओं एसिडिटी, कब्ज जैसी कई परेशानियों से बच सकती हैं।

ब्लड ग्रुप और आपकी डाइट
डायटीशियन का कहना है कि हर व्यक्ति का ब्लड खास तरह का होता है। आप जो भी खाते हैं ब्लड ग्रुप के हिसाब से आपको सूट करता है यानी अगर महिला को उसके ब्ल ड ग्रुप के हिसाब से फूड दिया जाए तो उसकी हेल्थ बहुत अच्छीू रहती है।

ब्लड ग्रुप ‘ए’
‘ए’ ब्लड ग्रुप वाली महिलाओं का पाचन शक्ति अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में बहुत कमजोर होती है, इसलिए उन्हें नॉन-वेज या कोई हैवी फूड खाने से बचना चाहिए, क्योंकि वह इसे आसानी से पचा नहीं पाती हैं। पेट संबंधी समस्याएं जैसी एसिडिटी और पेट में दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

ब्लड ग्रुप ‘ओ’
इनका पाचन बहुत मजबूत होता है, नॉनवेज खा सकती हैं। ब्लटड ग्रुप ‘ओ’ वाली महिलाओं हाई प्रोटीन डाइट और मीट लेना चाहिए, लेकिन डेयरी प्रोडक्ट से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

ब्लड ग्रुप ‘बी’
इस ब्लड ग्रुप की महिलाएं कई तरह के फूड ले सकती हैं, जिसमें मीट, सब्जियां, अनाज शामिल हैं। ब्लड ग्रुप बी के लोगों को अनेक प्रकार का भोजन सूट करता है, लेकिन संयमित रूप से लें। अगर दिन में मीट लिया है तो शाम का हल्का खाना खाएं।

ब्लड ग्रुप ‘एबी’
‘एबी’ ब्ल ड ग्रुप वालों में ‘ए’ और ‘बी’ दोनों ब्लरड ग्रुप वालों के लक्षण होते हैं, ऐसे में इस ग्रुप वाली महिलाएं दोनों ब्ल्ड ग्रुप का मिक्स आहार ले सकती हैं। मीट-मछली, सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट्स, दूध, दही व दूध से बने पदार्थ और अनाज ले सकती हैं, हालाँकि कई महिलाओं को अपच की शिकायत भी हो सकती है, ऐसे में नॉन वेज से परहेज करना चाहिए। मछली खा सकती हैं, अधिक प्रोटीन लेना चाहिए।

शेयर करें

मुख्य समाचार

जनता की शिकायत सीधे सीएम तक, ‘सरासरी मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम शुरू

जनता की शिकायत सीधे सीएम के पास 9137091730 नंबर किया जारी सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : आम जनता अपनी परेशानी या शिकायत सीधे सीएम ममता बनर्जी तक पहुंचा सकती आगे पढ़ें »

Shukrawar ke Upay : शुक्रवार को कीजिए बस कोई एक काम, देवी …

कोलकाता : शुक्रवार का दिन धन, यश और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए लोग आगे पढ़ें »

ऊपर