बोकारो: झारखंड राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर बोकारो में भाजपा ने जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही बोकारो विधायक और झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण के साथ-साथ बेरमो के पूर्व विधायक बाटुल महतो तथा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बोकारो विधायक ने विधि व्यवस्था को लेकर झारखंड के हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि जब से राज्य में हेमंत सरकार आई है। राज्य की विधि व्यवस्था खस्ता हो गई है। आए दिन बलात्कार और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो गई है और सरकार निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। भाजपा विधायक ने कहा कि जब मुख्यमंत्री पर ही हमला हो रहा है तो फिर आम जनता का क्या होगा। ऐसे में भाजपा राज्यपाल से मांग करती है कि इस सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।