रात में मनाया बर्थडे का जश्न, सुबह कमरे में मिली 2 सगी बहनों की लाश

झारखंड : झारखंड के रांची से दो सगी बहनों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस घटना के बाद से इलाके में हर कोई हैरान है। पुलिस पूरे मामले में आत्महत्या या हत्या, हर पहलुओं की जांच कर रही है। बड़ी बहन शीतल लखानी रांची के एक अस्पताल में काम करती थी जबकि उसकी छोटी बहन मान्या सरला बिरला स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा थी। इनके पिता संजय लखानी रांची के बड़े कांट्रेक्टर में से एक हैं।
दो सगी बहनों की खुदकुशी से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबित बीती रात बड़ी बहन शीतल का बर्थडे मनाया गया फिर रात दोनों बहने कमरे में सोने चली गईं। परिजनों ने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक था पर सुबह दोनों की कमरे से लाशें मिली। आनन-फानन में दोनों को गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी शीतल लखानी की शादी अगले साल फरवरी महीने में होने वाली थी। 6 महीने पहले ही उसकी सगाई एचडीएफसी बैंक में काम करने वाले शख्स के साथ हो गई थी।
बड़ी बेटी की फरवरी में होनी थी शादी
दोनों बहनों ने खुदकुशी क्यों की यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। एक दिन पहले उनके घर के पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। आत्महत्या या हत्या पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को दोनों बहन बर्थडे मनाने के बाद अपने रूम में चली गई थी। सुबह लगभग 5:40 में उनकी मां ने रूम खोल कर देखा तो दोनों बहन ने उल्टी की हुई थी और अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी।
पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी
रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि जिस कमरे में दोनों बहनों का शव मिला था। उसे एफएसएल की जांच के बाद सील कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बड़ी बहन की शादी तय हो गई थी और बर्थडे के दौरान उसके होने वाले पति भी मौजूद थे। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों बहने बर्थडे मनाने के बाद सोने चली गई थी और बड़ी बहन के होने वाले पति भी घर वापस चले गए थे।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

World Cup 2023: भारत को इन दो टीमों से रहना होगा सावधान!

नई दिल्ली: क्रिकेट का महाभारत 'वर्ल्ड कप 2023' की तैयारी में कई टीमें जुट गई है। इसका आगाज 5 अक्टूबर से होगा। वर्ल्ड कप में आगे पढ़ें »

सन्मार्ग अपराजिता के 12वें संस्करण का सफल आयोजन

भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में टूटा चीन का रिकॉर्ड

Asian Games 2023: भारतीय लड़कियों ने जीता गोल्ड, टिटास की शानदार गेंदबाजी

रूबरू 2.0 में अध्यात्म गुरु मोनिका सिंघल ने सफल जीवन के लिए किया मोटिवेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

Sharadiya Navratri : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें नवरात्रि की डेट, कलश स्‍थापना की …

महाराष्ट्र सीएम शिंदे के घर पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार, गणेश उत्सव में हुए शामिल

Raghav-Parineeti Wedding : … तो ये है ‌Priyanka Chopra के शादी में ना आने की वजह

ऊपर