
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के हाथरस जैसा कांड अब बिहार के पटना में हुआ है। फतुहा इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर एक मां को मनचलों ने मार डाला। घरवालों का आरोप है कि गांव के कुछ मनचलों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पटना सिटी के फतुहा थाना इलाके में अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए मनचलों का विरोध करना एक मां को महंगा पड़ गया। मनचलों ने विरोध करने वाली मां को गोली मारकर हत्या कर दी। मामला फतुहां थाना के जग्गू बिगहा गांव का है, जहां गांव के कुछ दबंग मनचलों ने दरवाजे पर खड़ी एक 45 वर्षीय महिला के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका के पति ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं, जिन पर गांव के कुछ दबंग मनचलों की गलत निगाह रहती थी और अक्सर उनकी बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था, जिसका विरोध मां करती थी। इसको लेकर विवाद हुआ और विरोध करने पर बच्चियों की मां की गोली मार कर हत्या कर दी गई।