
कोलकाता: गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन निषेध कार्यों को करने से देव गुरु बृहस्पति रुष्ट होते हैं और घर-परिवार में दुखों का संकट छा जाता है। आइए जानते हैं वे कौन से कार्य हैं, जिन्हें गुरुवार के दिन नहीं करने चाहिए।
न करें घर के जाले साफ
ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन न तो घर के जाले साफ करने चाहिए और न ही घर की बहुत ज्यादा सफाई करनी चाहिए। इस दिन घर पर पोंछा लगाना भी वर्जित होता है। वहीं गुरुवार के दिन घर का कबाड़ बेचने से भी बचना चाहिए। इन कामों के लिए गुरुवार के बजाय शनिवार का दिन अच्छा माना जाता हैं क्योंकि शनिवार के दिन जाले साफ करने और घर का कचरा बाहर निकालने से सुख-समृद्धि का वास होता है।
न करें केले का सेवन
गुरुवार के दिन यदि आप बृहस्पति देव और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। पूजा व व्रत रखने वाले को इस दिन केला नहीं खाना चाहिए। लेकिन आप भगवान को केले का भोग लगा सकते हैं।