शनिवार को ये 5 चीजें खरीदने से बचना चाहिए, जानिए क्या है इसका कारण

कोलकाताः शनिवार भगवान शनि का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा से शुभ फल प्राप्त होते हैं और बुरे दिन खत्म होते हैं। शनिवार से जुड़ी कई मान्यताएं भी हमारे समाज में चली आ रही हैं। इनमें से कोई मान्यताएं मनोवैज्ञानिक तो कुछ ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी हैं। जानिए शनिवार को कौन-सी चीजें नहीं खरीदना चाहिए…

  • लोहे का सामान
    ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव कुपित होते हैं। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। लोहे का दान करने से शनिदेव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है।
  • नहीं खरीदें तेल
    इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।
  • नहीं खरीदे जूते-चप्पल
    अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।
  • सोई के लिए ईंधन
    रसोई के लिए ईंधन, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थ आवश्यक माने जाते हैं। भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता माना गया है और ईंधन की पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है लेकिन शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित है। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।
  • नहीं खरीदें झाड़ू
    झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।
शेयर करें

मुख्य समाचार

Google ने लॉन्च किया Gemini AI, ChatGPT को देगी टक्कर

 नई दिल्ली:   दुनिया में AI बेस्ड चैटबॉट बड़ी तेजी से फैल रहा है। हर बड़ी टेक कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के बीच एआई टूल लॉन्च आगे पढ़ें »

झारखंड, ओडिशा में IT की छापेमारी, नोट गिनने के लिए बुलाए मशीन

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने बुधवार को ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े ठिकानों पर रेड डाली थी, जिसमें भारी मात्रा आगे पढ़ें »

ऊपर