डूंगरपुर : राजस्थान के डूंगरपुर में नशे में धुत 42 साल के एक शख्स ने गांव में 82 साल की एक महिला के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर इस युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर घूसे मारे और हाथ घुसा दिया। किसी धारदार हथियार से चोट भी पहुंचाई। लहूलुहान हुई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला डूंगरपुर जिले में कुआं थाना क्षेत्र का है। कुआं एसएचओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट बावड़ी निवासी महिला की पोती ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक उसके दादा-दादी कावुड़ी गांव में अलग घर में रहते हैं। शुक्रवार रात को दादा-दादी को खाना खिलाने के बाद घर लौट रही थीं, तभी अचानक दादा व दादी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह दौड़ते हुए पहुंची तो देखा कि दादी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके प्राइवेट पार्ट व अन्य हिस्सों से खून बह रहा था। दादी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले 42 वर्षीय हुरजी बामणिया शराब के नशे में घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर हुरजी ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ भी घुसा दिया। इससे खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।