नहाते समय इस उपाय को करना न भूलें, जिंदगी में हमेशा के लिए दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

कोलकाताः जीवन में भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने पास में पैसों का होना बहुत जरूरी है। जिंदगी में कोई नहीं चाहेगा कि उसे कभी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़े। हालांकि कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि हम न चाहते हुए पैसों के लिए मोहताज हो जाते हैं। आपके सामने कभी ऐसी परिस्थिति न आए। इसका उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। इस उपाय को अपनाकर आपको कभी भी दरिद्रता नहीं झेलनी पड़ेगी।

नहाने से हमारा शरीर साफ-स्वच्छ होता है। इसके साथ ही हमारा शरीर बीमारियों से भी बचता है।

नियमित रूप से स्नान करने से घर में पैसों की किल्लत भी दूर होती है।

प्राचीन काल में ऋषि मुनि नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित कर मंत्रों का जाप करते थे। ऐसा करने से उन्हें पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही अक्षय फल की भी प्राप्ति होती थी।

नहाते समय करें अपनी ईष्ट देव का स्मरण

आप भी जब नहाएं तो बाल्टी में पानी भर लें। इसके बाद तर्जनी उंगली और अंगूठे से त्रिभुज का चिन्ह बनाकर उसमें ‘ह्रीं’लिखें। इसके बाद अपने ईष्ट देव का स्मरण कर प्रार्थना करें।

ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

इसके साथ ही आप मंत्र: गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति, नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु!! का जाप भी करें। नहाते समय इस जाप को करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और बंद किस्मत का ताला खुल जाता है।

 

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

ओडिशा हादसे में पूरे व दपूरे की टीम जुटी है काम पर

कोलकाता : ओडिशा हादसे के बाद रेल मंत्री से लेकर हर एक कर्मचारी इस घटना में रेस्क्यू से लेकर रैक मरम्मत के काम में जुटा आगे पढ़ें »

विद्यासागर सेतु पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

रेल‌िंग पर युवक को लटकता देख पुलिस ने बचायी जान सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : महानगर के विद्यासागर सेतु की रेलिंग से लटककर एक युवक ने आत्महत्या की आगे पढ़ें »

ऊपर