क्या आपके पीरियड्स भी नहीं आते समय पर? मां बनने में हो सकती है दिक्कत

कोलकाता : क्या आपको भी अनियमित पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ रहा है? इस स्थिति में आपके लिए ओव्यूलेशन के बारे में जानना, फर्टिलिटी के संकेतों को पहचानना और प्रेग्नेंसी प्लान करना काफी मुश्किल हो सकता है। कई बार महिलाओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की वजह से असामान्य ब्लीडिंग का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या होने पर महिलाओं को अनियमित पीरियड्स होते हैं जिस कारण फर्टिलिटी पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें अनियमित पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। जब आपको अनियमित रूप से पीरियड्स होते हैं तो इससे आपके मेन्सट्रुअल साइकिल की लेंथ भी बदलती रहती है। आपको पीरियड्स जल्दी या देर से भी आ सकते हैं। किसी भी महिला में एवरेज पीरियड्स साइकिल 28 दिनों की होती है। हालांकि, इस साइकिल का थोड़ा छोटा या इससे लंबा होना ठीक है लेकिन ऐसा हर महीने नहीं होना चाहिए क्योंकि यह काफी चिंताजनक हो सकता है।
अनियमित पीरियड्स की वजह से होने वाली दिक्कतें
डॉ उन्नति ने बताया कि कई महिलाओं के लिए अनियमित पीरियड्स चिंता का विषय है। अगर किसी महिला को अनियमित पीरियड्स होते हैं तो ओव्यूलेशन की भविष्यवाणी करना, फर्टिलिटी के संकेतों के बारे में जानना और उसके अनुसार सेक्स करना काफी मुश्किल हो जाता है। ओव्यूलेशन वो समय होता है जब महिलाओं की ओवरी से एग्स रिलीज होते हैं। इस वक्त महिलाएं सबसे ज्यादा फर्टाइल होती हैं। पीरियड्स के आधार पर ही महिलाएं ओव्यूलेशन की टाइमिंग का पता लगा सकती हैं। हालांकि, अनियमित पीरियड्स के कारण महिलाओं को मेनोपॉज, अर्ली प्रेग्नेंसी, हार्मोनल कॉन्ट्रासेप्शन, वजन घटना या बढ़ना, स्ट्रेस और पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम, या थायरॉइड की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अनियमित पीरियड्स होने से महिलाओं को ध्यान केंद्रित करने में भी दिक्कत होती है।
कब करना चाहिए डॉक्टर से संपर्क
अगर आपकी उम्र 40 से कम है और आपके पीरियड्स या तो समय से पहले या काफी लेट आते हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको 7 दिन से ज्यादा पीरियड्स होते हैं, साथ ही कंसीव करने में भी दिक्कतें हो रही हैं तो भी डॉक्टर से जरूर बात करें। अगर आपको पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग नहीं होती, या फिर सामान्य से ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो यह किसी संकेत की ओर इशारा करता है।
अनियमित पीरियड्स और प्रेग्नेंसी
जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स होते हैं, उन्हें गर्भधारण के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि पीरियड्स अनियमित होने से ओव्यूलेशन का पता नहीं चल पाता। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही हैं तो जरूरी है आप पहले फर्टिलिटी से जुड़े टेस्ट करवाएं। इसके लिए आप फर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह लें। साथ ही फर्टिलिटी कंसल्टेंट की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करें।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में टूटा चीन का रिकॉर्ड

होंगझोऊ: एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन में हो रहा है। सोमवार(25 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर राइफल टीम आगे पढ़ें »

Asian Games 2023: भारतीय लड़कियों ने जीता गोल्ड, टिटास की शानदार गेंदबाजी

रूबरू 2.0 में अध्यात्म गुरु मोनिका सिंघल ने सफल जीवन के लिए किया मोटिवेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

Sharadiya Navratri : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें नवरात्रि की डेट, कलश स्‍थापना की …

महाराष्ट्र सीएम शिंदे के घर पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार, गणेश उत्सव में हुए शामिल

Raghav-Parineeti Wedding : … तो ये है ‌Priyanka Chopra के शादी में ना आने की वजह

तेज AC चलाकर सो गई डॉक्टर, ठंड से गई दो नवजात की जान

Kolkata News … तो इसलिए महानगर में जाती है राहगिरों की जान

ऊपर