नई दिल्ली : सर्दी के मौसम में सर्दी- खांसी से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। वैसे तो इस समस्या से बचने का एक ही तरीका है अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना। सर्दी- खांसी से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स नीचे दिये गये है जिसके जरिये आप सर्दी- खांसी से छुटकारा पा सकते है।
* भाप लेना सर्दी-जुकाम में फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप गले की खराश से परेशान हैं तो आप गर्म पानी की भाप ले सकते हैं।
*गर्म पानी पीना आपके गले में राहत देता है। इसलिए गले में खराश होने पर गर्म पानी पिएं।
* गले में खराश होने पर तली चीजें खाने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि गले में खराश होने पर फ्राइड चीजें खाने से दिक्कत बढ़ सकती है।
*रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिए। अगर आप गले की खराश से परेशान हैं तो रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।
* गले में खराश होने पर कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम खाने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से दिक्कत बढ़ सकती है।