कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी कहते हैं। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है और इसी वृक्ष की छाया में भोजन करने का विधान है। ऐसा मानना है कि इससे सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं। इतना ही नहीं आंवला सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला, हर मौसम में लाभदायक होता है। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है। आंवला आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। कहते हैं कि संसार में धरती जब पूरी तरह जलमग्न थी तब ब्रह्मा जी के आंसुओं से आंवले के पेड़ का जन्म हुआ था। आंवला एक गुणकारी फल है इसे औषधी के रूप में देखा जाता है। आंवले के फायदे तो हर कोई जानता है। इसके अलावा आंवले को चमत्कारी फल कहा गया है। यह हर प्रकार के रोगों में रामबाण दवा है।
आंवले के लाभकारी गुण
1 डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत लाभकारी होता है। मरीज अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करें तो इस बीमारी में राहत मिलती है। आंवला में पाया जाने वाला विटामिन सी डायबिटीज के मरीज की रोक प्रतिरोधर क्षमता बढ़ाता है।
2 पेट की लगभग सभी समस्याओं में आंवला काफी लाभकारी है। एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद लाभकारी है। आंवला पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। आंवले का जूस पेट की सारी समस्याओं के लिए काम आता है।
3 पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर होता है। पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं। इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी और आप स्वस्थ रहेंगे।
4 खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो तो आंवले के रस का सेवन करें। आंवला शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। आंवले से खून की कमी दूर होती है जो कि अच्छा उपाय है।
5 आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है। मोतियाबिंद के रोगियों को आंवले का सेवन करना चाहिए।
6 बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए।
7 आंवला दांतों में दर्द और कैविटी हो में भी लाभदायक है। आंवले का रस लेकर कपूर में मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है। दांतों की किसी भी बीमारी में आंवला काफी कारगार होता है।
8 शरीर में गर्मी बढ़ने वालों के लिए आंवला बेहतर उपाय है। आंवले के रस से शरीर को ठंडक मिलती है।
9 हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी। हिचकी आना बंद हो जाती है जो कि काफी तकलीफदेह होती हैं।
10 याददाश्त बढ़ाने में आंवला काफी फायदेमंद होता है। पढ़ने वाले बच्चों को आंवला अवश्य खाना चाहिए। इसके लिए सुबह के समय आंवला के मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से लाभ होता है। आंवले के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं।
11 आंवला चेहरे पर कांति लाता है। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हो तो इन्हें हटाने के लिए आंवला इस्तेमाल करें। आंवले का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा झुर्रियां कम होती हैं साथ ही त्वचा निखरती है।
12 बालों के लिए आंवले का प्रयोग फायदेमंद होता है। बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले के पाउडर से बाल धोने चाहिए।