रांची: बर्ड फ्लू की चपेट में कई राज्य आ चुके हैं। वहीं झारखंड अब तक इससे अछुता है, लेकिन पोल्ट्री व्यवसाय पर इसका व्यापक असर पड़ा है। राज्य में चिकन की आपूर्ति मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और बंगाल जैसे राज्यों से मंगा कर की जाती है। यह सभी राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए हैं। इस वजह से राज्य में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका काफी बढ़ गई है। यह आशंका पोल्ट्री व्यवसाय पर गहरा असर डाल रहा है। जो लोग कल तक चिकन और अंडा खाते थे, वह अब मछली खाना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि चिकन की बिक्री में 50% तक गिरावट आ गई है। हालांकि अब तक चिकन की कीमत पर कोई कमी नहीं आई है। भारत के लोग उच्चतम तापमान पर किसी भी पकवान को पकाते हैं. इससे किसी भी तरह के वायरस पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। जिस तरह से बर्ड फ्लू की चपेट में देश के कई राज्य आ गया है इसे लेकर राज्य सरकार ने झारखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुर्गी पालन करने वाले पोल्ट्री संचालक को कई तरह के सुझाव दिए हैं।
झारखंड में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, पोल्ट्री व्यवसाय में आई भारी गिरावट
Visited 129 times, 1 visit(s) today