
कोलकाता: किसने सोचा होगा कि दुनिया में सबसे सुखद चीजों में से एक माना जाने वाला ‘सेक्स’ किसी शख्स के लिए एक सजा भी बन सकता है। जी हां इंडोनेशिया के एक 50 साल के व्यक्ति के लिए सेक्स के बुरा सपना बन गया है। इस व्यक्ति को हाल ही में सेक्स के दौरान एक अत्यंत दुर्लभ पेनाइल (लिंग) फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उस व्यक्ति में ‘एगप्लांट विकृति’ के बारे में पता चला। जो कि एक बेहद ही दुर्लभ बीमारी होती है। जो आम तौर पर तब होती है जब लिंग में सेक्स के दौरान फ्रैक्चर जैसा महसूस होता है।
इस स्थिति में क्या होता है?
इस स्थिति में लिंग पार्टनर की वजाइना से बाहर निकल जाता है और उनके जननांगों के विपरीत मुड़ना शुरू हो जाता है। इनसाइडर ने बताया कि इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक पेपर में इसे लेकर एक आर्टिकल छपा है। जिन डॉक्टरों ने उस व्यक्ति का इलाज किया उन्होंने इस एक्सीडेंट की घटनाओं का विवरण दिया और बताया कि उन्होंने उस शख्स को पूरी तरह से ठीक करने के लिए कैसे उसका इलाज किया।
पेनिस में एक रक्त का थक्का मिला
रिपोर्ट्स में डॉक्टर्स ने बताया कि, रोगी को अपने साथी के साथ सेक्स करते समय लिंग में एक क्रेक सा महसूस हुआ। वे उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए। उन्होंने महसूस किया कि व्यक्ति ने अपना इरेक्शन खो दिया है और उनके प्राइवेट पार्ट्स में खून जमा हो गया है। जब डॉक्टरों ने उस आदमी के लिंग की जांच की, तो उन्हें उस शख्स के पेनिस में एक रक्त का थक्का मिला, जो उसके सिरे से उसके अंडकोश तक चला गया था।
डॉक्टरों ने ऐसे किया इलाज