
रांची : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 3444 नये मामले सामने आये वहीं संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो गयी। झारखंड में लगातार छठें दिन बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए और सिर्फ 24 घंटों में राजधानी रांची में 1143 मामलों समेत राज्य में कुल 3444 नये मामले दर्ज किये गये। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में 542 जमशेदपुर, रामगढ़ में 232 और बोकारो में 186, नये मामले दर्ज किये गये। शनिवार को ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक आवास पर उनकी पत्नी, दो बच्चों एवं महिला रिश्तेदार समेत 15 लोग संक्रमित पाये गये थे।