रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों से रविवार को 137 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 159 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। वहीं, गुमला में 1 मरीज की मौत हुई। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,15,392 हो गई। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 1,12,734 पहुंच गई है। रांची में 70, पूर्वी सिंहभूम में 16, धनबाद में 9, गुमला और जामताड़ा में 5-5, देवघर, गढ़वा, हजारीबाग और पलामू में 4-4, पश्चिमी सिंहभूम और बोकारो में 3-3, पाकुड़, कोडरमा और लातेहार में 2-2, चतरा, रामगढ़ और साहिबगंज में 1-1 के साथराज्य में अब 1,624 संक्रमित मामले हैं।
झारखंड में अब कोरोना के 1,624 संक्रमित मामले
Visited 108 times, 1 visit(s) today