सेहत का खजाना हैं धनिया की पत्तियां, इन 5 फायदों के लिए जरूर करें सेवन

कोलकाता : सब्जियों में हरा धनिया डालना एक ऐसी रवायत है, जिसके बिना सब्जी को अधूरा माना जाता है। धनिया न सिर्फ रेसेपीज का स्वाद बढ़ा देता है बल्कि उसका लुक भी खास बना देता है। कुछ लोग इसे डायरेक्ट खाना पसंद करते हैं, तो कई ऐसे हैं जो धनियापत्ती को सलाद में मिक्स कर लेते हैं। ये न केवल देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि मानव शरीर के लिए भी बेहद लाभकारी है।

हरा धनिया खाने के 5 फायदे

1. लिवर की बीमारी में फायदेमंद

लिवर से जुड़ी समस्याओं के लिए धनिया बहुत फयदेमंद माना गया है। धनिया के पत्तों में पर्याप्त मात्रा में एल्कलॉइड और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं। ये तत्व पित्त विकार और पीलिया जैसी लिवर की बीमारियों ठीक करने में मदद करते हैं।

2. पाचन और आंत के स्वास्थ्य को ठीक रखे

धनिया सेवन से लोगों को पाचन तंत्र में गड़बड़ी और आंत की बीमारी से राहत मिलती है। इससे आपका पेट फिट रहता है और भूख भी अच्छी लगती है।

3. बढ़ती है बॉडी की इम्यूनिटी पावर 

धनिया के अंदर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वे फ्री रेडिकल से होने वाले सेल्यूलर डैमेज को रोकते हैं। धनिया के नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है।  

4. दिल की बीमारी से होता है बचाव 

धनिया का सेवन करने से गैर-जरूरी एक्सट्रा सोडियम पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। जिससे शरीर अंदर से फिट रहता है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

5. ब्लड शुगर लेवल कम करे

भोजन में धनिया के इस्तेमाल से ऐसे एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं, जो बॉडी में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहयोग देते हैं।इससे शरीर में डायबिटीज कंट्रोल में रहती है और इंसान फिट महसूस करता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

सिंघम 3 का पोस्टर हुआ रिलीज, लेडी Singham बनकर नजर आई दीपिका

मुंबई : रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 यानी सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका पादुकोण आगे पढ़ें »

Kolkata Vegetable Price Hike : सब्जियों की कीमतों पर दिखा गर्मी का …

कोलकाता : कोले मार्केट के विक्रेता कमल हुसैन एक टोकरी में धनिये की पत्तियों के कुछ बंडल बेच रहे थे। लेकिन टोकरी में धनिये की आगे पढ़ें »

ऊपर