नई दिल्ली: सर्दियों में अक्सर लोग ठंडी चीजों से परहेज करते हैं। यहां तक कि कई लोग पानी भी गुनगुना पीते हैं। ऐसे में अगर ठंड के मौसम में आइसक्रीम का नाम भी ले लें तो किसी की भी कंपकंपी छूट जाएगी। ज्यादातर लोगों का मानना है कि सर्दियों में आइसक्रीम खाने से बीमार पड़ सकते हैं। इसे खाने से गले का इंफेक्शन, सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल जैसी बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, ये सच है कि आइसक्रीम बीमार कर सकती है लेकिन सर्दियों में इसे खाने के एक नहीं कई फायदे भी हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आइसक्रीम सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। ये प्रोटीन, कैलोरी और कई विटामिन से भरपूर होती है जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा आइसक्रीम तनाव कम करती है और दिमाग को भी आराम पहुंचाती है। यहीं तक कि ये इम्यूनिटी सिस्टल को भी मजबूती देती है, इसलिए सर्दियों में आइसक्रीम के लिए कभी मना न करें।
आइसक्रीम खाने के फायदें
विटामिन से भरपूर आइसक्रीम
आइसक्रीम विटामिन्स से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, बी2 और बी12 पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। इन विटामिन्स से त्वचा में निखार आता है, हड्डियां मजबूत होती है, नर्वस सिस्टम बेहतर होता है और आंखों की रोशनी भी अच्छी होती है।
ओमेगा 3 और विटामिन डी
आइसक्रीम में ओमेगा 3 और विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में होता है। ओमेगा-3 जहां दिमाग, त्वचा और बालों के लिए ज़रूरी है, वहीं, शरीर के लिए विटामिन-डी भी बेहद अहम है। इसे खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती।
मजबूत इम्यून सिस्टम
अच्छी सेहत के लिए इम्यूनिटी मजबूत होनी जरूरी है। आइसक्रीम में विटामिन-ए, इ2, इ3 भी होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है, मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहा है।
तनाव होता है कम
जिन लोगों को तनाव की समस्या रहती है, उन्हें आइसक्रीम काफी हद तक आराम पहुंचा सकती है। अगर आप सुबह नाश्ते में आइसक्रीम खा लें तो पूरे दिन तनाव से दूर रहने में मदद मिलेगी और दिमाग भी तरोताजा रहेगा।
प्रोटीन से भरपूर
अगर आप आइसक्रीम खाते हैं तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी भी दूर हो जाती है। आइसक्रीम खाने से मांसपेशियां मज़बूत होती है वहीं हड्डियां भी शक्तिशाली बनती हैं।